1. Home
  2. ख़बरें

SBI Clerk Bharti के लिए sbi.co.in पर जूनियर एसोसिएट पदों पर निकली 5008 भर्ती, जानें किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

SBI Clerk Bharti 2022: अगर आपको बैंक में नौकरी करना है, तो एसबीआई एक शानदार मौका लेकर आया है. दरअसल, एसबीआई ने कई पदों पर भर्ती निकाली हैं.

कंचन मौर्य
SBI Clerk Junior Associate Posts Recruitment 2022
SBI Clerk Junior Associate Posts Recruitment 2022

SBI Clerk Junior Associate Posts Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कई पदों पर भर्ती निकाली गई हैं, जिनके लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो समय रहते कर दीजिए. बता देंकि एसबीआई ने कोलिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत कुल 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाना है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers या sbi.co.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसकी लास्ट डेट 27 सितंबर, 2022 तय की गई है.

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर होगा, जो अस्थाई रूप से नवंबर में आयोजित होगी. इसके साथ ही मुख्य परीक्षा दिसंबर 2022 / जनवरी 2023 (अस्थाई रूप से) से आयोजित की जाएगी.

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: राज्यवार वैकेंसी विवरण

गुजरात - 353

कर्नाटक - 316

मध्य प्रदेश - 389

छत्तीसगढ़ - 92

पश्चिम बंगाल - 340

हिमाचल प्रदेश - 55

जम्मू और कश्मीर - 35

उत्तर प्रदेश - 631

उत्तराखंड - 120

हरियाणा - 5

पंजाब - 130

दिल्ली - 32

महाराष्ट्र - 747

राजस्थान - 284

असम - 258

पांडिचेरी - 7

सिक्किम - 26

ओडिशा - 170

तेलंगाना - 225

केरल - 270

तमिलनाडु - 355

लक्षद्वीप - 3

गोवा - 50

आंध्र प्रदेश - 15

मणिपुर - 28

मेघालय - 23

मिजोरम - 10

नागालैंड - 15

त्रिपुरा - 10

दमन और दीव - 4

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 10

कुल वैकेंसी - 5008

SSC CGL 2022 Notification: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें इससे जुड़े सारे सवाल

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन फीस

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम : छूट

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 750 रुपये

एसबीआई क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक: SBI Clerk Recruitment 2022 Notification

English Summary: SBI has released 5008 recruitment for Junior Associate posts, know how many vacancies in which state? Published on: 17 September 2022, 12:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News