1. Home
  2. ख़बरें

अब छत बनेगी कमाई का जरिया! रूफटॉप गार्डनिंग पर सरकार दे रही 75% तक सब्सिडी

Terrace Farming: आज के समय में लोग केमिकल-फ्री सब्जियां खाना चाहते हैं, लेकिन बाजारों में मिलने वाली केमिकल युक्त हरी सब्जियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसी दिशा में घर की छत पर खेत बनाकर लोग जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार भी “रूफटॉप गार्डनिंग” करने के लिए लोगों को भारी सब्सिडी भी प्रदान कर रही है.

KJ Staff
rooftop gardening
जैविक सब्जियों के लिए सरकार दे रही 75% तक सब्सिडी (Image Source-AI generate)

अगर आप भी “रूफटॉप गार्डनिंग करने के शौकीन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. बिहार सरकार की रूफटॉप गार्डनिंग योजना के तहत दे रही है  70 से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट प्रदान कर रही है,क्योंकि आज के समय में हर कोई शुद्ध और केमिकल-फ्री सब्जियां खाना चाहता है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सब्जियों में बढ़ते कीटनाशकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में अब शहरों में रहने वाले लोग अपनी छत को ही छोटा खेत बनाकर जैविक खेती कर शुद्ध और केमिकल-फ्री सब्जियां घर पर उगा सकते हैं.

क्यों बढ़ रहा है रूफटॉप गार्डनिंग का ट्रेंड?

महंगाई और स्वास्थ्य दोनों ने लोगों को अब अपनी खेती की ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है. बाजार में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं केमिकल वाली सब्जियों से बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है. यही वजह है कि अब लोग घर की छत पर ही ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने लगे हैं. बता दे कि रूफटॉप गार्डनिंग सिर्फ शौक नहीं रह गया है, बल्कि यह अब शहरी परिवारों के लिए “फूड सिक्योरिटी” का हिस्सा बनता जा रहा है. 

सरकार क्यों दे रही है भारी सब्सिडी?

अगर आप भी रूफटॉप गार्डनिंग करते हैं तो इस पर आप भारी अनुदान पा सकते हैं. साथ ही सरकार  रूफटॉप गार्डनिंग पर इसलिए सब्सिडी की छूट दे रही है. बता दें कि राज्य सरकारों का मानना है कि अगर शहरों में लोग खुद सब्जियां उगाएंगे तो इससे प्रदूषण कम होगा, हरियाली बढ़ेगी और लोगों को स्वस्थ भोजन मिलेगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप भी इस स्कीम में इच्छुक है तो आप रूफटॉप गार्डनिंग योजना का फायदा उठाकर केमिकल-फ्री सब्जियां उगाने के साथ अपने लिए कमाई का जरिया भी बना सकते हैं. यानी कम लागत में तगड़ा मुनाफा. साथ ही इस सरकारी योजना की खास बात यह है कि एक यूनिट की लागत लगभग 60 हजार रुपये

सरकार दे रही 75% सब्सिडी और अधिकतम 45 हजार रुपये तक सहायता.

यूनिट में क्या मिलेगा?

  •  फार्मिंग बेड

  •  जैविक खाद

  •  मिट्टी

  •  बीज

  •  खेती के लिए जरूरी स्ट्रक्चर

कौन-कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं?

कम जगह में आसानी से उगने वाली कई सब्जियां छत पर शानदार उत्पादन देती हैं. इनमें शामिल हैं- टमाटर, मिर्च, बैंगन, पालक, मेथी, धनिया, लौकी, करेला, खीरा इन सब्जियों की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और कम लागत में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. ये योजना किसानों के लिए भी मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है.

आवेदन के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

अगर आप इस योजना लाभ उठाना चाहते हैं तो राज्य का निवासी होना जरुरी है और साथ ही इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए निजी घर की छत और आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और छत की फोटो होना बेहद की जरुरी है तभी इस सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक व्यक्ति संबंधित राज्य के उद्यान विभाग (Horticulture Department) की आधिकारिक वेबसाइट Bihar Horticulture Department के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rooftop Gardening Bihar Government 75 Percent Subsidy Organic Vegetable Farming Published on: 14 May 2026, 04:44 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News