1. Home
  2. ख़बरें

राव इन्द्रजीत सिंह को नए रसायन उवर्रक राज्यमंत्री का पदभार

राव इन्द्रजीत सिंह ने आज रसायन उवर्रक राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले भी वे रसायन उवर्रक राज्यमंत्री थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी, 1950 को हुआ।

राव इन्द्रजीत सिंह ने आज रसायन उवर्रक राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले भी वे रसायन उवर्रक राज्यमंत्री थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी, 1950 को हुआ। वह वर्तमान लोकसभा में गुरुग्राम (हरियाणा) संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।  राव इन्द्रजीत सिंह कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और तब उन्होंने हरियाणा सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के रूप में पर्यावरण तथा वन और चिकित्सा तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। वह हरियाणा सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वानिकी पर बनी स्थायी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वह 12वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वह विदेश राज्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  राव इन्द्रजीत सिंह सूचना और प्रौद्योगिकी पर बनी स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।

English Summary: Rao Inderjit Singh gets charge of new chemical fertilizer minister Published on: 11 September 2017, 10:43 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News