1. Home
  2. ख़बरें

Ramadan 2023: आज से पहले रोजे की शुरुआत, जानें उपवास-इफ्तार-सहरी का समय, ईद की तिथि!

आज, 24 मार्च से पाक महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है. यानी कि आज से पहले रोजे की शुरुआत हुई है और ये पूरे एक महीने तक चलेगा.

अनामिका प्रीतम
रमजान का पाक महीना आज से शुरू
रमजान का पाक महीना आज से शुरू

मुस्लिम समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण महीने की शुरुआत हो चुकी है. जी हां, आज शुक्रवार से रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है.

इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान को मुसलमानों द्वारा उत्साह और बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग पूरे 30 दिनों तक रोजा यानी कि उपवास रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा रखने के दौरान वे सहरी (उवपास के पहले सुबह खाना) के लिए जल्दी उठते हैं और फिर सूर्यास्त तक खाने-पीने से परहेज करते हैं. इसके बाद शाम के वक्त इफ्तार करते हैं, इफ्तार एक भोजन है जिसमें कई प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं.

ऐसा मानना है कि रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने से सारे गुनाह माफ हो जाते हैं और सुख-शांति बनी रहती है.

बता दें कि इस्लामिक पवित्र महीने की शुरुआत अर्धचंद्र के दर्शन पर निर्भर करती है. बीते रात इसे सबसे पहले सऊदी अरब, यूएई, यूके, कुछ पश्चिमी देशों और फिर भारत के साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में देखा गया. ऐसे में भारत में आज शुक्रवार, 24 मार्च से रमजान का रोजा शुरू हो चुका है. आज सुबह इस बार का पहला सहरी लोगों ने खाया. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि इस बार सहरी और इफ्तार के लिए कौन सा समय सही है.

तारीख

दिन

सहरी का समय

इफ्तार का समय

24 मार्च 2023

शुक्रवार

सुबह 5:01

शाम 06:37

25 मार्च 2023

शनिवार

सुबह 5:00

शाम 06:38

26 मार्च 2023

रविवार

सुबह 4:59

शाम 06:38

27 मार्च 2023

सोमवार

सुबह 4:57

शाम 06:39

28 मार्च 2023

मंगलवार

सुबह 4:56

शाम 06:39

29 मार्च 2023

बुधवार

सुबह 4:55

शाम 06:40

30 मार्च 2023

गुरुवार

सुबह 4:53

शाम 06:40

31 मार्च 2023

शुक्रवार

सुबह 4:52

शाम 06:41

1 अप्रैल 2023

शनिवार

सुबह 4:51

शाम 06:41

2 अप्रैल 2023

रविवार

सुबह 4:50

शाम 06:42

3 अप्रैल 2023

सोमवार

सुबह 4:48

शाम 06:43

4 अप्रैल 2023

मंगलवार

सुबह 4:47

शाम 06:44

5 अप्रैल 2023

बुधवार

सुबह 4:46

शाम 06:44

6 अप्रैल 2023

गुरुवार

सुबह 4:45

शाम 06:45

7 अप्रैल 2023

शुक्रवार

सुबह 4:43

शाम 06:45

8 अप्रैल 2023

शनिवार

सुबह 4:42

शाम 06:46

9 अप्रैल 2023

रविवार

सुबह 4:41

शाम 06:46

10 अप्रैल 2023

सोमवार

सुबह 4:40

शाम 06:47

11 अप्रैल 2023

मंगलवार

सुबह 4:38

शाम 06:48

12 अप्रैल 2023

बुधवार

सुबह 4:37

शाम 06:48

13 अप्रैल 2023

गुरुवार

सुबह 4:36

शाम 06:49

14 अप्रैल 2023

शुक्रवार

सुबह 4:35

शाम 06:49

15 अप्रैल 2023

शनिवार

सुबह 4:33

शाम 06:50

16 अप्रैल 2023

रविवार

सुबह 4:32

शाम 06:50

17 अप्रैल 2023

सोमवार

सुबह 4:30

शाम 06:51

18 अप्रैल 2023

मंगलवार

सुबह 4:28

शाम 06:52

19 अप्रैल 2023

बुधवार

सुबह 4:27

शाम 06:52

20 अप्रैल 2023

गुरुवार

सुबह 4:26

शाम 06:53

ये भी पढ़ेंः रमज़ान का महीना क्यों होता है खास,क्या है इस पाक महीने से जुड़ी धार्मिक मान्यता

रमजान 21 अप्रैल या 22 अप्रैल को ईद-उल-फित्र पर समाप्त होगा और इसके साथ ही. इस्लाम का सबसे बड़ा त्यौहार ईद मनाया जाएगा.

English Summary: Ramadan 2023: Fasting begins before today, know the time of fasting-Iftar-Sehri, date of Eid! Published on: 24 March 2023, 12:48 PM IST

Like this article?

Hey! I am अनामिका प्रीतम . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News