1. Home
  2. ख़बरें

सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण एवं प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरण

समस्तीपुर के पूसा स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण किया और प्रशिक्षित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से शहद, मखाना, मत्स्य पालन, बुनकरी और कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। आइए पूरी खबर पर नजर डालें।

फार्मर द जर्नलिस्ट
ram kripal yadav
मंत्री राम कृपाल यादव ने जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण किया और प्रशिक्षित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
  • सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव, युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम : राम कृपाल यादव

बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को सहकारिता प्रशिक्षण केंन्द्र, पूसा में आयोजित कार्यक्रम में जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण किया तथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के बीच प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूल आधार बताते हुए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विधान पार्षद तरूण कुमार,जिला केन्द्रीय सहकारी अधिकोष समस्तीपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक निसार अहमद, जिला सहकारिता पदाधिकारी  अनिल कुमार गुप्ता, सहकारिता प्रशिक्षण केंन्द्र पूसा की प्राचार्या संगीता कुमारी, व्याख्याता-सह-सहायक निबंधक  रेजयापुल हक, संयुक्त निबंधक जितेन्द्र कुमार सिंह सहित कई प्रशिक्षक, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मंत्री यादव ने कहा कि बिहार में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहद उत्पादक, मखाना उत्पादक, मछली उत्पादक, बुनकर तथा कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों का गठन कर रोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट, जन औषधि केन्द्र एवं पेट्रोल पंप जैसे गैर कृषि कार्य भी सहकारिता के माध्यम से संचालित किए जा सकते हैं।

ram kripal yadav 2

मंत्री ने वेजफेड को ग्रामीण स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं पैक्स प्रतिनिधियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर कार्यकुशलता बढ़ाने का आह्वान किया।

जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, छात्रावास तथा प्राचार्य आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही मंत्री ने प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा परिसर में चल रही नव-निर्माण योजनाओं का निरीक्षण किया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 17 दिनों तक संचालित होगा। इसका पहला सत्र 1 जून से 3 जून 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर आगे पैक्स प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रशिक्षण सत्र की सफलता के लिए सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र के आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

English Summary: Ram Kripal Yadav Inaugurates Renovated Cooperative Training Centre Pusa Distributes Certificates Published on: 04 June 2026, 05:10 PM IST

Like this article?

Hey! I am फार्मर द जर्नलिस्ट. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News