पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सबसे मददगार योजनाओं में से एक है, जिसके तहत किसान भाइयों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है वो भी डायरेक्ट DBT के माध्यम से साथ ही सरकार इस योजना की अब तक 23 किस्त जारी कर चुकी है. अब इस योजना के लाभार्थियों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह सौगात देगी.
इसके अलावा, इस योजना में कुछ ऐसे लाभार्थी है जिनके खाते में 23वीं किस्त की भी राशि नहीं भेजी गई है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या उनकों 24वीं किस्त का पैसा मिलेगा. आइए आगे इस लेख में जानें.
किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा?
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो आपको इस बात की सही प्रकार से जानकारी होनी चाहिए की किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ-
-
अगर आप इस योजना के लाभार्थी है और आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है.
-
यदि आपके अकाउंट नंबर या IFSC कोड में कोई गलती है, तो भुगतान सफल नहीं होगा.
-
अगर आवेदन में दर्ज नाम और आधार या सरकारी रिकॉर्ड में नाम स्पेलिंग अलग है, तो भी किस्त अटक सकती है.
-
जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी भुगतान में परेशानी आ सकती है.
23वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आया फिर क्या करें?
पीएम किसान योजना के कुछ ऐसे लाभार्थी है जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है. अगर ऐसा है और अभी तक किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं, तो उन्हें आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए अपना ई-केवाईसी तुरंत पूरा करना होगा. साथ ही किसान अपनी किस्त का स्टेटस और अन्य जानकारी चेक करने के लिए आधिकारिक PM Kisan Portal पर जाकर चेक कर सकते हैं.
24वीं किस्त में कैसे आ सकती है रुकावट?
पीएम किसान योजना की 23 किस्त का पैसा अभी तक आपके खाते में नहीं आया है और आपको यह डर है कि कहीं 24वीं किस्त न रुक जाए तो इसके पीछे यह कारण हो सकते हैं-
-
किसानों की ई-केवाईसी का प्रक्रिया अधूरी होना
-
अगर आधार का बैंक अकाउंट से लिंक न होना या गलत जानकारी दर्ज है तो तभी भी किस्त अटक सकती है
-
आपके दस्तावेजों में या फिर जमीन के कागजों में गलती होने पर भी किस्त रोकी जा सकती है
इस दौरान इन गलतियों को सुधारने के लिए किसान अपने नजदीकी CSC केंद्र (Common Service Centre) पर जाकर या PM Kisan Portal पर जाकर अपनी गलतियों को ठीक करवा सकते हैं.
24वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना की अभी तक 23 किस्त जारी हो चुकी है और लगभग 9 करोड़ से अधिक लोगों को इस राशि का लाभ मिल चुका है. अब देश के किसान बहन और भाइयों की नजर है योजना की 24वींं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी. ऐसे में अगर पूराने पैटर्न को देखे तो यह उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्टूबर महीने में शारदीय नवरात्रि के आसपास जारी हो सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments