केंन्द्र सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. अब करोड़ों किसानों की नजर है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त यानी की 23वीं किस्त पर कब सरकार इस राशि को जारी करेंगी और किसानों के मन में यह सवाल है कि हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे?
कितने महीने के अंतराल पर जारी होती हैं किस्तें?
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. आमतौर पर प्रत्येक किस्त के बीच लगभग चार महीने का अंतर रखा जाता है.
योजना के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी. ऐसे में चार महीने की अवधि जून के अंत तक पूरी हो रही है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि सरकार जुलाई 2026 में 23वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस सरकारी योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है और जिनकी ई-केवाईसी (e-KYC), बैंक खाते की जानकारी तथा भूमि रिकॉर्ड सही पाए जाते हैं. ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी जरूरी जानकारियों को समय रहते अपडेट कर लें.
क्या पीएम मोदी ही जारी करेंगे 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की प्रत्येक किस्त जारी करने के लिए केंद्र सरकार विशेष कार्यक्रम आयोजित करती है. इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित करते हैं. पिछली 22वीं किस्त का वितरण असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया था. इससे पहले भी विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री किसानों को किस्त का लाभ प्रदान करते रहे हैं.
ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 23वीं किस्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ही जारी की जाएगी. हालांकि, कार्यक्रम किस शहर में आयोजित होगा और इसकी आधिकारिक तारीख क्या होगी, इसकी घोषणा अभी बाकी है.
किस्त पाने के लिए ये काम जरूर कर लें
कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त कुछ तकनीकी कारणों से अटक जाती है. इसलिए किसानों को निम्नलिखित कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए-
-
ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूरी करें.
-
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक रखें.
-
बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज होनी चाहिए.
-
भूमि सत्यापन (Land Verification) पूरा होना चाहिए.
-
पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज नाम, आधार और बैंक विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो.
कब जारी होगी 23वीं किस्त?
अगर पिछले वर्षों के भुगतान चक्र को ध्यान में रखा जाए, तो संभावना जताई जा रही है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. कई बार प्रशासनिक प्रक्रियाओं या विशेष परिस्थितियों के कारण किस्त जारी होने में थोड़ा विलंब भी हो सकता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments