मध्य प्रदेश के किसान इस वक्त धान की रोपाई करने में व्यस्त है और कई किसान को धान की रोपाई करते हुए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी के चलते राज्य सरकार ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए बड़ी राहत की खबर दी है कि पैडी ट्रांसप्लांटर खरीद पर मिलेगी 5 लाख तक भारी अनुदान. साथ ही सरकार कृषि उपकरणों को बढ़ावा इसलिए दे रही है कि ताकि किसान रोपाई के अलावा, अन्य कृषि यंत्रों को अपनाएं और अधिक उत्पादन के साथ अपनी आय में भी इजाफा कर सकें. आइए आगे इसी क्रम में जानते हैं कैसे करें योजना में आवेदन.
पैडी ट्रांसप्लांटर से धान लगाने के क्या फायदे हैं?
आज के समय में किसानों को खेती के कामों को करवाने के लिए मजदूरों की न मिलने की समस्या आती है. ऐसे में पैडी ट्रांसप्लांटर मजदूरों के मुकाबले बहुत ही तेजी से काम को खत्म करता है. यानी किसान इस कृषि उपकरण से धान की तेजी से रोपाई कर सकते हैं, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों में बचत होगी. साथ ही इस उपकरण का किसानों को यह लाभ होगा की खरपतवार नियंत्रण में आसानी होगी.
फसल उत्पादन में कितनी बढ़ोतरी होगी?
राज्य के किसान भाई अगर इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर इस मशीन से धान की रोपाई करते हैं, तो वह पैडी ट्रांसप्लांटर द्वावारा फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बता दे कि इस कृषि उपकरण के माध्यम से करीब 21 दिन की कम उम्र वाली नर्सरी की रोपाई करना ही संभव है, क्योंकि छोटे पौध होने से अधिक कंसे (टिलर्स) निकलते है, जिससे फसल की बढ़वार तेजी से होती हैं और उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
पारंपरिक रोपाई की तुलना में कितना होगा खर्च?
अगर किसान भाई इस खरीफ सीजन अपने धान की रोपाई मजदूरों से पारंपरिक तरीके से कराते हैं, तो ऐसे में किसानों का प्रति एकड़ में खर्च करीबन 6,000 से 7,000 रुपये तक हो सकता है. वहीं, अगर किसान भाई पैडी ट्रांसप्लांटर से अपने खेतों में धान की रोपाई करते हैं, तो यह काम लगभग 3 हजार रुपये में ही पूरा किया जा सकता है. इसका मतलब की किसानों की 50 प्रतिशत लागत में बचत हो सकती है.
पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन कितना मिलेगा अनुदान?
मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समस्या और कृषि यंत्रीकरणों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को भारी अनुदान की छूट दे रही है. अगर इस मशीन की बाजार कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 14 लाख 40 हजार रुपये हैं, जिसमें सरकाकर किसानों को इस मशीन पर 5 लाख रुपये तक भारी अनुदान दे रही हैं, ताकि इस मशीन की खरीद छोटे किसान सेम लेकर मध्य किसान दोनों कर सकें और वह उत्पादन के साथ अधिक मुनाफा कमा सकें.
कैसे मिलेगा अनुदान कहां करें अप्लाई?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इस सरकारी अनुदान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के साथ-साथ अन्य कृषि यंत्र पर सब्सिडी कान लाभ पाने के लिए किसान मध्य प्रदेश के कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर इस भारी अनुदान का फायदा उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments