1. Home
  2. ख़बरें

Nobel Prize 2021: जानिए भैतिक, रसायन और मेडिसिन क्षेत्र में किन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, 10 दिसंबर को होंगे सम्मानित

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 1901 में की गई थी. यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिया जाता है.

कंचन मौर्य
Nobel Prize 2021
Nobel Prize 2021

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 1901 में की गई थी. यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिया जाता है.

यह विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है. बता दें कि वर्ष 2021 में जिन लोगों को यह पुरस्कार मिलने वाला है, उनके नामों का ऐलान कर दिया गया है. हर साल नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021) 10 दिसंबर को दिए जाते हैं.

फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics)

इस साल भौतिकी (Physics) क्षेत्र से जुड़ा नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है. इसे पुरस्कार को पाने वाले वैज्ञानिकों का नाम सुकोरो मनाबे (Syukuro Manabe), क्लॉस हेसलमन (Klaus Hasselmann) और जियोर्जियो परिसी (Giorgio Parisi) हैं. बता दें कि सुकोरो मनाबे (Syukuro Manabe) और क्लॉस हेसलमन (Klaus Hasselmann)  ने धरती की जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया है, जिससे इसमें होने वाले बदलाव पर सटीकता से नजर रखी जा सकती है. 

इसके साथ ही ग्लोबल वॉर्मिंग का अनुमान लगाया जा सकता है. वहीं, जियोर्जियो परिसी (Giorgio Parisi) ने अणुओं से लेकर ग्रहों तक के फिजिकल सिस्टम में होने वाले तेज बदलाव और विकारों के बीच की गतिविधि को दिखाया है.

कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry)

इस साल कैमिस्ट्री का नोबेल रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से दो वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन सम्मानित हुए. इन दोनों वैज्ञानिकों को ये नोबेल अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है. आणविक निर्माण के लिए एक सटीक नए उपकरण ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021) दिया गया है. इसका फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव पड़ा है. इसने रसायन विज्ञान को हरित बना दिया है.

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Medicine)

साल 2021 में मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021) में डेविड जूलियस और अर्डम पटापोटियन को मिला है. इन दोनों ने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज की है.

English Summary: Nobel Prize 2021:Scientists got Nobel Prize in Physics, Chemistry and Medicine Published on: 07 October 2021, 05:12 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News