1. Home
  2. ख़बरें

खरीफ की 14 फसलों का MSP बढ़ा, सरकार का तिलहन-दलहन पर फोकस, जानें नई कीमत..

MSP Hike: केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के किसानों बड़ी सौगात दी है, जिससे किसान भाइयों के चेहरे खिल उठे हैं. सरकार ने राहत देते हुए 14 प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस घोषणा से किसानों अधिक लाभ मिलेगा. आइए आगे जानिए किन फसलों पर MSP में इजाफा किया गया है.

KJ Staff
msp
खरीफ की 14 फसलों का MSP बढ़ा (Image Source-AI generate)

देश में खरीफ सीजन चल रहा है और किसान भाई इस सीजन की फसलों की बुवाई करने में व्यस्त है और इसी बीच केंन्द्र सरकार ने खरीफ किसानों को बड़ी राहत की खबर देते हुए.14 प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब खेती की दिशा सिर्फ धान और गेहूं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तिलहन, दलहन और मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा.

धान के MSP में पर कितनी बढ़ोतरी हुई है? 

केंद्र सरकार ने सामान्य धान का MSP 2369 रुपये से बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. वहीं ग्रेड-ए धान का MSP 2389 रुपये से बढ़ाकर 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. यानी की इस बार धान में 72 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी से किसानों को काफी हद तक मदद मिलेगी. सरकार के इस बढ़ोतरी से उनकी इनकम में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा.

तिलहन फसलों पर सरकार का फोकस

केंद्र सरकार ने इस बार MSP नीति में सबसे बड़ा फोकस तिलहन फसलों पर किया है, जिनमें सूरजमुखी बीज के MSP में 622 रुपये प्रति क्विंटल की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा तिल में 500 रुपये, नाइजरसीड में 515 रुपये और सोयाबीन में 380 रुपये का इजाफा किया गया है, क्योंकि सरकार का यह मानना है कि भारत हर साल खाद्य तेलों के आयात पर भारी रकम खर्च करता है. ऐसे में अगर तिलहन फसलों की पैदावार अधिक होती है, तो विदेशी मुद्रा की बचत होगी.

दलहन फसल पर MSP में कितने बढ़ोतरी हुई है?

दलहन किसानों को इस बार बड़ी राहत मिली है. सरकार ने अरहर का MSP 8000 रुपये से बढ़ाकर 8450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. उड़द का MSP 7800 रुपये से बढ़ाकर 8200 रुपये और मूंग का MSP 8768 रुपये से बढ़ाकर 8780 रुपये तय किया गया है. इस बढ़ोतरी से किसानों को बाजरों में अच्छे दाम मिलेंगे और इससे देश में दालों की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर भी नियंत्रण रहेगा.

मोटे अनाजों पर कितना MSP तय किया है?

सरकार ने बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाजों के MSP में भी अच्छी बढ़ोतरी की है. ज्वार (हाइब्रिड) के MSP में 324 रुपये, रागी में 319 रुपये और बाजरा में 125 रुपये की वृद्धि की गई है, क्योंकि ये कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं और जलवायु परिवर्तन के दौर में टिकाऊ खेती का बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं.

 खरीफ फसलों का नई MSP (2026-27) तय लिस्ट

खरीफ फसल

नया MSP (2026-27)

धान (सामान्य)

2441 रुपये

धान (ग्रेड-ए)

2461 रुपये

ज्वार (हाइब्रिड)

4023 रुपये

बाजरा

2900 रुपये

रागी 

5205 रुपये

मक्का

2410 रुपये

अरहर

8450 रुपये

उड़द

8200 रुपये

मूंग

8780 रुपये

मूंगफली

7517रुपये

सूरजमुखी

8343 रुपये

सोयाबीन

5708 रुपये

तेल

10346 रुपये

नाइजरसीड

10052 रुपये

कपास (मध्यम रेशा)

8267 रुपये

कपास (लंबा रेशा)

8667 रुपये

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Msp Hiked for 14 kharif Crops Government Focuses on oilseeds and pulses check new prices Published on: 15 May 2026, 05:29 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News