1. Home
  2. ख़बरें

किसान एग्री सॉल्यूशन, बरेली (मध्य प्रदेश) में मेगा किसान गोष्ठी का सफल आयोजन

बरेली (मप्र) में 23 मार्च 2026 को किसान एग्री सॉल्यूशन द्वारा मेगा किसान गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें 94 किसानों ने भाग लिया. ACE व HDFC बैंक अधिकारियों ने ट्रैक्टर, रखरखाव, ऋण सुविधाएं और एक्सचेंज योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में स्पॉट डिलीवरी हुई और किसानों ने तकनीक में रुचि दिखाई.

KJ Staff
mega kisan goshthi 2026

किसान एग्री सॉल्यूशन, बरेली (मध्य प्रदेश) में दिनांक 23 मार्च 2026 को एक भव्य मेगा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कृषि यंत्रीकरण एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ.

कार्यक्रम में एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) के महाप्रबंधक (कृषि व्यापार इकाई) रविंद्र सिंह खनेजा, मध्य प्रदेश के स्टॉकिस्ट प्रेम जाट, जोनल हेड (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) मनोज गर्ग,एरिया मैनेजर अविनाश दुबे, सर्विस प्रमुख उमेश यादव एवं सर्विस से ही अविनाश द्विवेदी साथ ही एचडीएफसी बैंक के मध्य प्रदेश प्रमुख कुनाल गजबिये, एरिया मैनेजर पंकज दुबे, उपस्थित रहे.

इस गोष्ठी में कुल 94 किसानों एवं ग्राहकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा रविंद्र सिंह खनेजा के मार्गदर्शन में चयनित ट्रैक्टर मॉडलों की स्पॉट डिलीवरी भी की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

गोष्ठी के दौरान किसानों को गेहूं की फसल की कटाई के समय ट्रैक्टरों के बेहतर रख-रखाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. इसमें रेडिएटर को नियमित रूप से हवा से साफ रखने, कूलेंट एवं पानी का संतुलित मिश्रण उपयोग करने, एयर क्लीनर एवं रेडिएटर जाली की समय-समय पर सफाई, प्रत्येक आधे घंटे में इंजन ऑयल एवं कूलेंट स्तर की जांच, बेल्ट की स्थिति की निगरानी तथा ग्रीसिंग पॉइंट्स पर नियमित ग्रीसिंग करने जैसे उपयोगी सुझाव शामिल रहे.

वित्तीय सशक्तिकरण के तहत एचडीएफसी बैंक के मध्य प्रदेश प्रमुख कुनाल गजबिये द्वारा किसानों को आसान ट्रैक्टर ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि किसानों के लिए कम दस्तावेज़, त्वरित स्वीकृति और आकर्षक ब्याज दरों के साथ सरल फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे किसान आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से खरीद सकते हैं.

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में कंपनी द्वारा संचालित “भरोसा योजना” के अंतर्गत पुराने ट्रैक्टर के एक्सचेंज की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई. इस योजना के तहत किसान अपने पुराने ट्रैक्टर को उचित मूल्य पर बदलकर नया ट्रैक्टर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी लागत में कमी आती है और उन्हें उन्नत तकनीक का लाभ मिलता है.

वहीं, सर्विस प्रमुख उमेश यादव ने ट्रैक्टर की सर्विस एवं रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किसानों के साथ गंभीर चर्चा की.

कार्यक्रम में रविंद्र सिंह खनेजा एवं मनोज गर्ग द्वारा किसानों को ट्रैक्टरों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया. इस दौरान 6 अन्य किसानों ने भी ट्रैक्टर खरीदने में विशेष रुचि दिखाई.

कार्यक्रम के समापन पर जोनल हेड मनोज गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के किसान हितैषी आयोजन मध्य प्रदेश में मासिक स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को नई तकनीक एवं सुविधाओं की जानकारी मिलती रहे.

यह आयोजन अत्यंत सफल रहा और किसानों के बीच सकारात्मक ऊर्जा एवं विश्वास का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

English Summary: kisan agri solution bareli MP mega kisan goshthi 2026 tractor finance maintenance event Published on: 14 April 2026, 10:58 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News