1. Home
  2. ख़बरें

किसान भाई घर बैठे प्राप्त करें खेती और पशुपालन की जानकारी...

किसान भाइयों कृषि विभाग राजस्थान की आत्मा योजना के अन्तर्गत भरतपुर संभाग के पहले डीग में कृषि सम्बंधित जानकारी के प्रसारण हेतु एक रेडियो स्टेशन की स्थापना की गयी है.

किसान भाइयों कृषि विभाग राजस्थान की आत्मा योजना के अन्तर्गत भरतपुर संभाग के पहले  डीग में कृषि सम्बंधित जानकारी के प्रसारण हेतु एक रेडियो स्टेशन की स्थापना की गयी है!

यह रेडियो स्टेशन अब किसानो को खेती एवं पशुपालन से सम्बंधित जानकारी की सेवा शुरू कर चुका है यह ISAP नई दिल्ली व दयाल फाउंडेशन भरतपुर द्वारा संचालित किया जा रहा है!

दयाल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया की यह रेडियो स्टेशन राजस्थान और उत्तर प्रदेश के करीब 200 गांव के दो लाख से अधिक किसानो को लाभान्वित करेगा!

इसे किसान भाई अपने मोबाइल फोन या रेडियो पर 90.8 FM लगाकर सुन सकते है. इस कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की स्थापना का उद्देश्य सिर्फ किसानो से जुड़ी जानकारी, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ तथा सूचनाओं को आप तक पहुँचाना ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना भी है!

इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से यदि किसान भाई दूसरे किसानो तक खेती या पशुपालन इत्यादि की जानकारी, जिससे और किसानो को लाभ मिल सके यहाँ से प्रसारित करवा सकते है!

ISAP के सीईओ सुदर्शन सूर्यवंशी ने बताया कि  इस किसान वाणी केंद्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सभी समुदायों को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी तथा किसानो की फसलों एवं उनके द्वारा पशुओ के रख - रखाव व रोगो की जानकारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा कार्यक्रम प्रसारित किये जाते है!

इसके अतिरिक्त यदि आप रेडियो से संपर्क करना चाहते है तो इसके लिए ईमेल: kisanvanideeg@gmail.com व फ़ोन नंबर  05641-220440, 9414427054 पर संपर्क कर सकते हैं...

आप विज्ञापन प्रसारित कराने के लिए भी यहाँ संपर्क कर सकते है...

English Summary: Farmer's brother farming and animal husbandry information for sitting ... Published on: 13 March 2018, 01:07 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News