1. Home
  2. ख़बरें

BIHAR TRAIN CANCELLED UPDATE: अग्निपथ योजना के विरोध के चलते बिहार में हुई ट्रेनें रद्द, जानें उन ट्रेनों की सूची

हाल ही में रक्षा मंत्रालय अग्निपथ योजना लेकर आई थी, जिसके चलते पूरे देश में जगह- जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी के चलते बिहार में आज भी ट्रेन परिचालन बाधित रहेगी, देखें रद्द की सूची...

निशा थापा
bihar train cancelled due to agnipath protest
bihar train cancelled due to agnipath protest

रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया में अग्निपथ योजना के तहत बदलाव किया, जिसके विरोध में युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, बता दें कि युवाओं का धरना प्रदर्शन पूरे देश में चल रहा है. युवाओं में सबसे ज्यादा आक्रोश बिहार में देखा गया, जहां पर विरोध प्रदर्शन के चलते युवाओं ने ट्रेनों को काफी नुकसान पहुँचाया है. रेल अधिकारियों की मानें तो अभी तक विरोध प्रदर्शन के चलते सात ट्रेनों के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया है और तीन ट्रोनों को क्षतिग्रस्त किया है. ऐसे में एतियात के तौर पर ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway)  ने बिहार से रवाना होने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway)  ने ट्वीट कर कहा गया कि हिंसक प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किए हैं. रेलवे ने बताया कि प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है.

रेलवे के ट्वीट के मुताबिक यात्रियों और रेल संपत्तियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 18.06.2022 को 20.00 बजे से 19.06.2022 को 04.00 बजे तक तथा पुन: 19.06.2022 को 20.00 बजे से 20.06.2022 को 20.00 बजे तक ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

रेलवे के अनुसार प्रदर्शन के चलते रेलवे संपत्तियों की तोड़फोड़ से अकेले बिहार में 200 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ. प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है जिसके चलते रेलवे ने 210 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं. जबकि 159 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसल किया गया है. दो मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. कुल 371 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं.

फंसे यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें (Special trains for stranded passengers)

प्रदर्शन के चलते ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway)   काफी प्रभावित हुई है, जिसके कारण रेलवे को कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी तो वहीं हजारों यात्री प्रदर्शन के चलते फंसे हुए हैं. रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु आज दिनांक 19.06.2022 के झाझा, डीडीयू एवं धनबाद से सिकंदराबाद, पूणे, बेंगलुरू आदि स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़े :  LPG Gas Connection : ग्राहकों को लगा झटका, नया गैस कनेक्शन हुआ महंगा

बिहार रद्द ट्रेनों की सूची (Bihar cancelled train list)

12506 AnandVihar- Guwahati NE Express

12488 Anandvihar-Jogwani Seemanchal Express

12368 AnandVihar-Bhagalpur Vikramshila Express

22412 AnandVihar-Naharlagun Arunachal Express

13258 AnandVihar-Danapur Jansadharan

12558 AnandVihar-Muzaffarpur Sapt Kranti

14016 AnandVihar -Raxual Sadbhawana

15274 AnandVihar-Raxual Satyagrah

14006 AnanVihar-Sitamarhi Lichchhivi

14004 New Delhi- Malda Town Express

13484 Delhi-Malda Town Farakka Express

15657 Delhi- Guwahati Brahmputtra Mail

02570 New Delhi-Darbhanga Clone Spl

12398 New Delhi-Gaya Mahabodhi Express

12566 New Delhi-Darbhanga-Bihar S. Kranti Express

12392 New Delhi-Rajgir Shramjivi Express

12524 New Delhi-Newjalpaiguri Express

12424 New Delhi-Dibrugarh Rajdhani Express

12310 New Delhi Rajendra Nagar Tejs Rajdhani Express

12394 New Delhi- Patna Sampoorn Kranti Express

02564 New Delhi-Saharsa Cline Spl

12554 New Delhi-Saharsa Vaishali Express

20802 New Delhi-Islampur Magadh Express

12802 New Delhi-Puri Purushottam Express

22450 New Delhi-Guwahati Poorvattar S. Kranti

12562 New Delhi-Darbhanga SS Express

13554Varannasi -Asansol Express

03289 Rajendra Nagar-Jammutawi Archana Express Spl

14224 Varanasi-Rajgir Buddh Poornima Express

12204 Amritsar-Saharsa Garibrath

15708 Amritsar-Katihat Amprapali Express

04652 Amritsar-Jaynagar Spl

14674 Amritsar-Jaynagar Saheed Express

12380 Amritsar-Sealdah Jalianwalabagh Express

13308 Ferozpur- Dhanbad GangaSatluj Express

12356 Jammutawi-Rajendra Nagar Archana Express

12332 Jammutawi-Kolkatta Himgiri Express

22552 Jalandhar-Darbhanga Express

13006 Amritsar-Howrah Mail

13152 Jammutawi-Kolkatta Express

13010 Dehradun-Howrah Mail

12370 Haridwar-Kolkatta Express

English Summary: eastern railway cancelled bihar train due to agnipath scheme protest know the list of cancelled train Published on: 19 June 2022, 10:59 AM IST

Like this article?

Hey! I am निशा थापा . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News