1. Home
  2. ख़बरें

भारत सरकार द्वारा 18 कीटनाशक प्रतिबंधित

भारत सरकार ने 18 कीटनाशकों को मनुष्य एवं पशुओं के लिए हानिकारक मानते हुए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है | संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार द्वारा भारत के राजपत्र में कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने का आदेश जरी किया गया |

भारत सरकार ने 18 कीटनाशकों को मनुष्य एवं पशुओं के लिए हानिकारक मानते हुए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है | संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार द्वारा भारत के राजपत्र में कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया |

गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक बेनोमाईल, कार्बराइल, डायजिनोन, फेनारिमोल, फेथिओन, लिनुरोन, मेथाक्सी ईथाइल, मिथाईल पैराथिओन, सोडियम सायनाईड, थियोमेटान, ट्राईडेमोर्फ, ट्राईप्लूरेलिन के रजिस्ट्रीकरण, आयात विनिर्माण, परिवहन, विक्रय 1 जनवरी 2018 से पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाएगा। इसी प्रकार अलाक्लोर, र्डाक्लोरोवस, फोरेट, फास्फोमिडान, ट्रायाजोफॉस एवं ट्राईक्लोरोफोर्न कीटनाशकों का दिसम्बर 2017 के बाद नया रिजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2019 से इन कीटनाशकों का आयात व विनिर्माण नहीं होगा। साथ ही 31 दिसम्बर 2020 से यह पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे।

कृषि मंत्रालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के डॉ. अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में भारत में रजिस्ट्रीकृत नीयो-निकोटीनोईड कीटनाशकों के उपयोग के पुर्नरावलोकन के लिये गत 8 जुलाई 2013 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने उक्त 18 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है जिसके लिए 45 दिनों के अंदर आक्षेप एवं सुझाव भी मांगे गए हैं।

English Summary: 18 pesticides banned by Indian government Published on: 25 August 2017, 04:50 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News