आज के इस युग में जिस तरह से अलग-अलग तरह के वायरस का प्रकोप लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है. इसी को देखते हुए लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है कि इस व्यस्त जिंदगी में कैसे अपने शरीर को इन घातक वायरस से दूर रखें और स्वस्थ रहे, तो ऐसे में हमारे पास है इस प्रॉब्लम का सलूशन. अगर आप इन टॉप 3 एनर्जी ड्रिंक को अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करते हैं, तो कई बीमारियों से रह सकते हैं दूर. आइए आगे जानें.
1. अदरक की ड्रिंक
अदरक भारतीय रसोई में मुख्य रुप से इस्तेमाल किया जाता है चाहे सुबह की चाय हो या फिर पनीर की सब्जी हर सब्जी को बनाने के लिए अदरक को डाला जाता है, जिससे खाने में एक अलग ही स्वाद आता है. साथ ही अदरक में प्राकृतिक तत्वों का भंडार है. ऐसे में अगर आप अदरक ड्रिंक का सेवन रोजाना करते हैं तो अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के साथ खांसी-जुकाम जैसे वायरल से दूर रह सकते हैं.
अदरक का पानी बनाने की विधि
सबसे पहले 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ ताजा अदरक लें और 1-2 गिलास पानी को एक बर्तन में उबालें. इसके बाद पानी को छान लें और इसमें आप अपने हिसाब से स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
3. नींबू पानी
गर्मी के मौसम में हर रसोई में नींबू होना लाजमी है, क्योंकि इसका सेवन शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन C पोषक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और अच्छी हाइड्रेशन शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया में मदद करती है और साथ ही वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से भी दूर रखता है.
नींबू ड्रिंक बनाने की विधि
अगर आप नींबू ड्रिंक को अपनी डाइट चार्ट में शामिल करना चाहते हैं, तो इस आसान तरीके से आप इसे बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहलेस आप एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच नींबू का रस डालें फिर 1 चम्मच चीनी, थोड़ा सा साधारण नमक और चुटकीभर काला नमक मिलाकर अच्छी तरह घोलें और इसका सेवन करें.
3. जीरा ड्रिंक
जीरे का इस्तेमाल भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर किया जाता है चाहे सब्जी में तड़का लगाना हो या फिर रायता हो कई व्यंजनों में जीरे का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे की अगर आप जीरा ड्रिंक का रोजाना सेवन करते हैं, तो वजन घटाने, पाचन में सुधार और ब्लड शुगर निंयत्रण कर सकते हैं.
जीरा ड्रिंक बनाने की विधि
अगर आप जीरा ड्रिंक का सेवन करने की सोच रहे हैं, तो आप इस विधि से आप आसानी से इसे बना सकते हैं. सबसे पहले आप एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह इस पानी को हल्का उबालकर गुनगुना होने पर खाली पेट पिएं.
(नोट- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो चिकित्सक की सलाह पर ही इन ड्रिंक का सेवन करें)
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments