भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है, चाहे आलू के पराठे हो या फिर पनीर की सब्जी हर व्यंजन में प्याज की एक अपनी ही अलग जगह है. इसके बिना हर सब्जी को अधूरा समझा जाता है और इस मानसून के सीजन में प्याज की कीमत आसमान को छू लेती है, जिसके कारण लोग प्याज को खरीद कर स्टोर करने की सोचते हैं, लेकिन सही स्टोज न पता होने की वजह से प्याज बेहद जल्दी गलना शुरु हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से जुझ रहे हैं, तो आगे इस आर्टिकल में पढ़ें प्याज को स्टोरेज करने की सही तरीका.
मानसून में प्याज को गलने से कैसे बचाएं?
बरसात के मौसमस में प्याज को सही तरीके स्टोर करने रखना बेहद ही जरुरी होता है, क्योंकि इस नमी वाले मौसम में प्याज में बेहद जल्द फफूंदी लगना शुरु हो जाती है, जिसके कारण प्याज बेहद ही जल्द सड़ना शुरु हो जाती है. ऐसे में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इन आसान टिप्स की मदद से प्याज को खराब होने से बचाया जा सकता है-
सूखी और हवादार जगह पर ही स्टोर करें
अक्सर लोग बाजार से प्याज को भारी मात्रा में खरीद कर सब्जियों में मिक्स कर एक साथ स्टोर करके रख देते है, जो बिल्कुल ही प्याज को स्टोर करने का गलत तरीका माना जाता है, जिससे प्याज बेहद ही जल्दी खराब होना शुरु हो जाती है. ऐसे में आप इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की प्याज को अलग सूखी और हवादार जगह पर ही स्टोर करें जैसे- जूट के बोरे, बांस की टोकरी में आसानी से प्याज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
प्याज को फ्रिज में स्टोर करने से बचें
हर किसी के घर में फ्रिज होना एक आम बात है, लेकिन ऐसे कहीं लोग है, जिन्हें शायद यह नहीं पता की किस सब्जी को फ्रिज में स्टोरेज करना सही होता है. यानी की कुछ लोग बाजार से प्याज खरीद कर लाते हैं और फ्रिज में स्टोर कर देते हैं और जिसके कारण प्याज में नमी आ जाती है और खराब होना शुरु हो जाती है. अगर आप आप फ्रिज में प्याज को रखना चाहते हैं, तो आप कटे हुए प्याज को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं .
भीगे हुए प्याज को कैसे स्टोर करें?
बारिश के मौसम में हमेशा बाजारों में प्याज भीगा मिलना आम बात है और ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन प्याज को कैसे स्टोरेज करें, तो ऐसी परेशानी का समाधान है धूप यानी की भीगी हुई प्याज को धूप में अच्छे सुखा लें जब तक उनकी अंदर की नमी खत्म न हो जाए औरस इसके बाद प्याज को सुखने के बाद आप प्लास्टिक बैग में भी प्याज को स्टोर करके रख सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments