1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

सर्दियों में चेहरे का निखार पड़ने लगा है फीका? डाइट में शामिल करें ये 3 फल, त्वचा रहेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

Winter Diet Tips: सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है और ऐसे में लोगों के मन में बस यह सवाल रहता है कि ऐसा क्या वह अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इस मौसम में त्वचा से जुड़ी कई परेशानी होने लगती है. ठंड की वजह से त्वचा बेजान और मुरझाई दिखना शुरु हो जाती है. ऐसे में अगर आप इन फलों को डाइट चार्ट में एड करते हैं, तो पर्याप्त पोषण प्राप्त कर सकते हैं…

KJ Staff
fruits
सर्दियों में करें इन फलों का सेवन (Image Source-AI generate)

देश में ठंड दस्तक दें चुकी है और ऐसे में कई लोगों के लिए कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. इस सर्द मौसम में कई लोग त्वचा की परेशानी से परेशान हो जाते हैं और यह समस्या इसलिए होती हैं, क्योंकि इस मौसम में कम नमी, गर्म पानी से नहाना और शरीर में पानी की कमी के कारण होती है. ऐसे में कई लोग महंगे मॉइस्चराइजर और क्रीम लगाना शुरु कर देते हैं और ऐसा करने के बाद भी चेहरे पर कोई निखार नहीं आता है, लेकिन अगर आप इस सर्द मौसम में इन पोषण से भरपूर फलों का सेवन करते हैं, तो आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी और चेहरा भी ग्लो करेगा.

1. सेब

सर्दियों में बाजार में आसानी से मिलने वाला सेब स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी, फाइबर और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं और त्वचा की सामान्य सेहत बनाए रखने में योगदान देते हैं. साथ ही सेब में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे कोलेजन त्वचा को मजबूती और लचीलापन देने में मदद करता है. इसके अलावा, सेब में मौजूद पानी और फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं.

कैसे करें सेवन: रोजाना एक मध्यम आकार का सेब खाना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे नाश्ते में या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है.

2. केला

ठंड के मौसम में त्वचा की नमी कम होने से रूखापन और खिंचाव महसूस होने लगता है. ऐसे में केला आपकी डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकता है. केला पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और फाइबर का स्रोत है. इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर के तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. वहीं विटामिन बी6 शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है. केला ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद कर सकता है.

कैसे करें सेवन: रोजाना एक केला नाश्ते में खा सकती हैं. इसे दूध या ओट्स के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है.

3. संतरा और मौसमी

सर्दियों में संतरा, मौसमी और नींबू जैसे खट्टे फल खूब मिलते हैं. ये फल विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं. विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के निर्माण के लिए जरूरी होता है. इससे त्वचा की संरचना और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद मिलती है.

इसके अलावा, विटामिन सी एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में योगदान देता है. नियमित रूप से विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है.

कैसे करें सेवन: रोजाना एक संतरा या मौसमी खा सकती हैं. जूस की जगह साबुत फल खाना बेहतर है, क्योंकि इससे फाइबर भी मिलता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Best Winter Fruits For Healthy Skin Published on: 03 November 2026, 05:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News