1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

खुशखबरी! 4 बेसहारा गौवंश पालने पर सरकार देगी हर साल ₹72 हजार की सहायता

Government Schemes: अगर आप किसान या पशुपालक है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. अक्सर बेसहारा गोवंश किसानों के खेतों में घुसकर फसल चर जाते हैं, जिससे उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने सरकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बेसहारा गोवंश की देखभाल करने पर सालना दी जाएंगी 72000 रुपये की मदद. आगे इस आर्टिकल में जानें योजना के बारे में सबकुछ…

KJ Staff
KJ Staff
scheme
4 बेसहारा गौवंश पालने पर सरकार देगी हर साल ₹72 हजार की मदद (Image Source-AI generate)

किसानों को फसल की बुवाई करने के बाद पूरी रात अपने खेतों की चौकीदारी करनी पड़ती है और इसका कारण है. बेसहारा गोवंश खेतों में आकर पूरी फसलों को रौंद के खराब कर देते हैं और चर जाते हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कौन इन पशुओं की देखभाल और इनका खर्च उठाएंगा. ऐसे में यूपी सरकार ने बेसहारा गोवंश को छत देने के लिए मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत इन पशओं की देखभाल करने वालों को भारी अनुदान दिया जाएगा.

एक गाय की देखभाल पर कितनी सहायता मिलेगी?

अगर आपके गांव-कस्बों में ऐसे बेसहारा गोवंश घूम रही है, तो आपके पास एक बड़ा अवसर है. आप इन बेसहारा पशु की देखभाल करके हर महीने 1,500 रुपये की मदद प्राप्त कर सकते हैं. यानी की किसान या पशुपालक बेसहारा गोवंश की देखभाल करते हैं, तो मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत 1,500 रुपये से 18,000 रुपये की महीना मदद मिलेगी और सालभर में 72,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

किसानों और पशुपालकों को क्या फायदा होगा?

अगर आप यूपी के किसान है या पशुपालक है तो मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है. अगर किसान या पशुपालक इस योजना में आवेदन कर बेसहारा गोवंश की देखभाल करते हैं, तो सरकार से हर साल 72000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा,  अगर सौंपा गया गोवंश दूध देने वाला है, तो इससे किसानों को डबल मुनाफा हो सकता है. वह इस गोवंश से खेती से जुड़े कामों से लेकर भारी मात्रा में दूध प्राप्त कर सकते हैं और दूध बेचकर अच्छी कमाई अर्जित कर सकते हैं.

सरकार कितने गौवशं देगी?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही साबित हो सकता है. यूपी सरकार किसानों और पशुपालकों को मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत 4 गौवशं प्रदान करेंगी. जिस पर किसानों को हर साल 72000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी.

योजना में अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इसमें आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस सरकारी स्कीम में शामिल होने के लिए किसान या पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी से योजना के बारे में पात्रता और चयन जैसी सभी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, पशुपालक और किसान इस योजना में आवेदन करने से पहले इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो योजना की इन शर्तों को पूरा करेगा-

  • पशु रखने की पर्याप्त जगह

  • आधार से जुड़ा सक्रिय बैंक खाता 

  • आधार कार्ड

  • पहचान पत्र

  • बैंक पासबुक 

इस योजना का लाभ उन किसानों और पशुपालकों को मिलेगा जो इन सभी शर्तों को पूरा करेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Government 72000 Yearly Assistance Destitute Cows Mukhyamantri Sahbhagita Yojana Government Subsidy Published on: 12 October 2026, 04:29 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News