अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अब तक 23 किस्तों का लाभ ले चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. पीएम किसान की 24वीं किस्त की कोई निश्चित आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में देशभर के किसानों के मन में यह सवाल है कि कब 24वीं किस्त का पैसा खातों में जारी होगा. इसी के चलते सोशल मीडिया पर भी किस्त जारी होने को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही है और लाभार्थियों के मन में कई सवाल आ रहे हैं कि क्या अक्टूबर में किस्त जारी होगी? इस सवाल का जवाब आगे जानें.
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और इसी के चलते कुछ किसान ऐसे हैं, जो योजना के नियम निर्देशों का पालन किए बिना योजना का लाभ उठा रहे हैं. इसी के चलते ये अगर लाभार्थी इन जरूरी कामों को पूरा नहीं करते हैं तो किस्त का भुगतान प्रभावित हो सकता है-
ई-केवाईसी
पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, योजना में पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसकी स्थिति जरूर जांच लें.
बैंक और आधार से जुड़ी जानकारी
पीएम किसान की राशि DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और आधार सीडिंग में किसी तरह की समस्या होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है. सरकार ने योजना के तहत आधार-सीडेड बैंक खाते के माध्यम से DBT व्यवस्था का प्रावधान किया है.
भूमि रिकॉर्ड और पात्रता
योजना का लाभ पात्र किसान परिवारों को दिया जाता है. इसलिए भूमि रिकॉर्ड, लाभार्थी की जानकारी और योजना की पात्रता से जुड़े रिकॉर्ड में किसी तरह की समस्या होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है.
इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनमें सरकार ने लाभ अस्थायी रूप से रोककर भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की है. पीएम किसान पोर्टल पर ऐसे मामलों में किसानों को अपना Know Your Status यानी KYS चेक करने की सलाह दी गई है.
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और पीएम किसान स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले किसानों को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां Know Your Status के विकल्प के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन, भुगतान और दूसरी जरूरी जानकारी की स्थिति देख सकते हैं. अगर स्टेटस चेक करने पर e-KYC, बैंक अकाउंट, भूमि रिकॉर्ड या किसी दूसरी जानकारी से जुड़ी समस्या दिखाई देती है, तो उसे समय रहते ठीक करा लें वरना आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.
कब जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी और सामान्य अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त के अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी निश्चित तारीख को सही न मानें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments