1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

कम निवेश में शुरू करें तेल मिल का कारोबार, सरकार दे रही लाखों की सब्सिडी

Oil Mill Business: आज के समय में जिस तरह से बरोजगारी बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए लोग अपना खुद का बिजनेस शुरु करने की ओर तेज से बढ़े रहे हैं. ऐसे में अगर आप ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो सरकार की ओर से लाखों की मदद भी प्राप्त कर सकते हैं. आइए आगे जानें कैसे मिलेगी सरकारी सहायता..

KJ Staff
KJ Staff
oil mill
कम निवेश में शुरू करें तेल मिल बिजनेस (Image Source-AI generate)

आज के समय में जैसे रोजगारों की कमी हो रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनका यह सपना होता है कि काश खुद का कोई बिजनेस होता तो इनकम भी डबल होती और लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलते, तो मानिए आपका यह सपना पूरा हो सकता है. अगर आप ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट लगाते हैं, तो इस बिजनेस की शुरुआत के लिए सरकार से लाखों की मदद प्राप्त कर सकते हैं और अच्छी आय अर्जित करने के साथ लोगों को रोजगार के भी अवसर प्रदान कर सकते हैं.

ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट पर कितना मिलेगा अनुदान?

आज के समय में अगर किसी भी करोबार की शुरुआत की जाती है, तो सबसे बड़ी समस्या आती है पैसा और यहीं परेशानी कई लोगों के सामने आकर खड़ी हो जाती है, लेकिन अगर आप ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट करोबार की शुरुआत करते हैं तो इस समस्या का सामना नहीं करना नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सरकार प्लांट और मशीनरी बैठाने के लिए भारी अनुदान की मदद प्रदान कर रही है. यानी आपको अपनी जेब से पूरा पैसा नहीं देना नहीं लगाना पड़ेगा और पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आपको 50 प्रतिशत तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा.

किसकों कितना मिलेगा अनुदान?

तेल मिल एक ऐसा बिजनेस है, जो बारह महीने चलता है और इसकी शुरुआत एक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि तेल की मांग बाजरों में भी बनी रहती है, जिससे आमदनी होने की भी संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में कुछ लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा की पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसकों कितना अनुदान मिलेगा. तो आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत 6 किसानों को चुना जाएगा उनमें 5 सामान्य श्रेणी के होंगे और 1 अनुसूचित जाति से होगा और इस प्रकार सब्सिजी दी जाएंगी-

  • अगर आप सामान्य श्रेणी के किसानों है तो आप इस बिजनेस की शुरुआत कर अधिकतम 2 लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

  • वहीं, अगर आप अनुसूचित जाति और जनजाति में आते हैं, तो आप इस योजना के तहत  2.5 लख रुपये तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. 

साथ ही इस योजना की सबसे खास बात यह है कि किसानों को तेल मिल लगाने के साथ-साथ तेल पैकेजिंग के लिएन भी अलग से सब्सिडी की छूट दी जाएंगी. अगर आप  जनरल कैटेगरी में आते हैं तो 1.20 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा. वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदक को 1.50 लाख की मदद दी जाएंगी.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर तेल मिल खोलने की सोच रहे हैं तो आपके पास इन दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है-

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक

  • पैन कार्ड

  • जमीन के कागजात या किराए काग्रीमेंट जहां यूनिट लगानी है, और यूनिट का पूरा प्रोजेक्ट रिपोर्टहोना बेहद जरूरी है.

योजना में कैसे करें आवेदन?

तेल मिल बिजनेस किसानों के लिए मुनाफे का करोबार साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी इस करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आप इस योजना में शामिल होने के लिए आप Dbtagriculture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि इस योजना के तहत चयन लॉटरी सिस्टम के तहत ही आवेदकों का चयन होगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Oil Mill Business Low Investment Government Subsidy Apply Online Published on: 28 September 2026, 03:23 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News