1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों के लिए Farmer ID जरूरी? जानें कैसे बनवाएं आईडी और कब आएगी 24वीं किस्त

PM Kisan: देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और सरकार अब तक योजना की 23 किस्त का पैसा किसानों को खातों में भेज चुकी है. अब लाभार्थियों को इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का इससे पहले लाभार्थी Farmer ID जल्द बनवा लें वरना रुक सकता है पैसा. आइए आगे जानें कैसे बनाएं ये आईडी और कब जारी होगी 24वीं किस्त..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों बहन और भाइयों को मिल रहा है. इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है 3 किस्तों के रुप में अब तक लाभार्थियों को 23 किस्त का फायदा मिल चुका है. ऐसे में उनकी नजर है 24वीं किस्त पर की कब इस राशि की सौगात मिलेगी, लेकिन इससे पहले इस जरुरी कामों को पूरा करना जरुरी है वरना किस्त में आ सकती है अटकलें.

24वीं किस्त पाने के लिए फार्मर आईडी जरुरी

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है, जिनमें कुछ ऐसे अपात्र किसान है, जो इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने फार्मर आईडी जरुरी कर दी है. साथ ही आपको बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) केंद्र सरकार के एग्रीस्टैक (AgriStack) पहल के तहत एक डिजिटल पहचान पत्र (Unique Farmer ID) है, जिसकों सरकार ने केंद्र सरकार ने वर्तमान में चुनिंदा राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में नए किसान पंजीकरण के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है.

फार्मर आईडी कैसे बनाएं?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो घबराएं नहीं आप इस आईडी को बनवाने के लिए राज्य के हिसाब से पोर्टल पर जाकर https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी किसान रजिस्ट्री करवा सकते हैं.

कैसे स्टेटस चेक करें?

किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.

इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालाना 6 हजार की मदद भेजी जाती है. साथ ही आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये करके हर चार महीने के अंतराल में किसानों को दिए जाते हैं. अब सरकार किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेज चुकी है. अब किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये सौगत देंगी. ऐसे में अनुमान यह कि योजना की 24वीं किस्त की राशि किसानों को दिवाली पर मिल सकती है, लेकिन अभी सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Farmer Id Mandatory How to Apply and Know 24th-installment Release Date 2026 Published on: 09 October 2026, 03:13 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News