1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों को है 24वीं किस्त का इंतजार, इस महीने में आ सकते हैं ₹2,000, जानें नया अपडेट..

PM Kisan 24th Installment Update: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको भी योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है, तो यह खबर आपके लिए काफी हद तक सहायक हो सकती है, क्योंकि हर किसान के मन में यह सवाल है कि कब योजना की 24वीं किस्त जारी होगी. आइए आगे जानें कब आपके खाते में आएगा पैसा…

KJ Staff
KJ Staff
pm-kisan
इस महीने जारी होगी 24वीं किस्त (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है. अब तक इस योजना की सरकार 23 किस्त जारी कर चुकी है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिला था. ऐसे में अब लाभार्थियों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब यह सौगात बैंक खातों में पहुंचेगी. यह चर्चा किसानों के बीच तेज हो गई है.

किस वजह से अटक सकता है पैसा?

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए अपने पीएम किसान रिकॉर्ड की जांच करना बेहद ही जरूरी है. आधिकारिक पोर्टल पर e-KYC को अनिवार्य बताया गया है. इसके अलावा लाभार्थी अपना स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं. अगर किसान की e-KYC पूरी नहीं है या योजना से संबंधित जरूरी जानकारी में कोई समस्या है, तो भुगतान प्रभावित हो सकता है. पीएम किसान पोर्टल पर किसानों को अपना स्टेटस, भुगतान की जानकारी, बैंक संबंधी विवरण और e-KYC की स्थिति देखने की सुविधा दी गई है.

मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Status

किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.

इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.

e-KYC को लेकर खास ध्यान दें

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो आपको यह जानकारी होगी की पीएम किसान पोर्टल पर साफ तौर पर बताया गया है कि पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. पोर्टल पर biometric-based e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है, जिसे CSC VLE, PM-KISAN Mobile Application और अधिकृत राज्य उपयोगकर्ता लॉगिन के जरिए किया जा सकता है. इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्तें आम तौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होने के बाद अगली किस्त का समय अक्टूबर के आसपास बनता है. ऐसे में किसानों की नजर अब अक्टूबर महीने पर है. ऐसे में त्योहारों के मौसम के कारण भी इस बार किसानों के बीच यह चर्चा है कि 24वीं किस्त दशहरा या दिवाली के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि, किसी त्योहार या किसी विशेष तारीख को किस्त जारी किए जाने की पुष्टि फिलहाल आधिकारिक पोर्टल पर नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Update 2026 When will 24th Installment be Released in October 2000 Payment Date Status Published on: 30 September 2026, 05:01 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News