1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: 24वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! दिवाली पर मिलेगी 2 हजार की सौगात, जल्द ही चेक करें स्टेटस..

PM Kisan Update: देश के करोड़ों किसान भाई पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक सरकार योजना की 23 किस्त का पैसा किसानों के खातों में भेज चुकी है. अब लाभार्थियों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब यह राशि जारी होगी. अगर आपके मन भी यह सवाल तो आइए आगे जानें इसका जवाब…

KJ Staff
KJ Staff
pmkisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने से ही त्योहारों का सीजन भी शुरु हो गया है लोग इस समय दिवाली की तैयारी में व्यस्त है. इस वक्त किसानों को पैसे की बेहद ही जरुरत पड़ती है. ऐसे में पीएम किसान योजना ही किसानों का सहारा है. यानी की त्योहारों के समय में सरकार योजना की किस्त जारी करती है, जिससे किसानों को काफी मदद मिल जाती है. अब लाभार्थियों के मन में सवाल है कि क्या 24वीं किस्त दिवाली पर जारी होगी. आगे लेख में पढ़ें.

किन किसानों को मिलेगी 2,000 रुपये किस्त?

24वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगा, जो पीएम किसान योजना की निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों को पूरा करते हैं. लाभार्थियों की पहचान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है. इसके अलावा किसानों का सत्यापन और लाभार्थी सूची तैयार करने में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की  सरकारों की अहम भूमिका रहती है. इसलिए किसानों को आधिकारिक घोषणा और अपने लाभार्थी स्टेटस की जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

कैसे स्टेटस चेक करें?

किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.

इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.

क्या दिवाली पर जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालाना 6 हजार की मदद भेजी जाती है. साथ ही आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये करके हर चार महीने के अंतराल में किसानों को दिए जाते हैं. अब सरकार किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेज चुकी है. अब किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये सौगत देंगी. ऐसे में अनुमान यह कि योजना की 24वीं किस्त की राशि किसानों को दिवाली पर मिल सकती है, लेकिन अभी सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Update 2000 Diwali Gift Payment Status Check Date Farmer Beneficiaries Published on: 01 October 2026, 04:33 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News