आज के समय में किसानों से लेकर ग्रामीण लोगों का बस यहीं सपना होता हैं कि अपना खुद का कोई करोबार हो. ऐसे में अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिरी किस बिजनेस की शुरुआत कम बजट में शुरु की जा सकती है, तो आपको बता दें कि बकरी पालन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है और राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को 100 बकरियों के पालन की इकाई स्थापित करने पर भारी अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है.
कितना मिलेगा अनुदान?
अगर आप बकरी पालन बिजनेस करना चाहते हैं और अपनी कमाई में इजाफा करना चाहते हैं, तो यह करोबार आपके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है. इस करोबार की शुरुआत कर किसान राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत 100 बकरियों और 5 बकरों की यूनिट लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बता दें कि योजना के अनुसार परियोजना लागत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट मिलेगी कुछ इस प्रकार-
-
कुल परियोजना लागत: 20 लाख रुपये
-
सरकारी अनुदान: 10 लाख रुपये तक
-
शेष राशि: 10 लाख रुपये
बकरी पालन इकाई में 5 बकरे रखना क्यों जरुरी है?
अगर आप इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो इस बात को अच्छे से जान लीजिए की इस योजना के तहत केवल बकरियों को रखना ही पर्याप्त नहीं होगा. यानी की किसानों या पशुपालकों को 100 बकरियों के साथ 5 बकरों की उपलब्धता भी अनिवार्य बताई गई है. इस तरह एक इकाई में कुल 105 पशु होंगे और तभी इस सरकारी स्कीम का लाभ मिल सकेगा.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
किसानों और पशुपालकों को बकरी पालन की यूनिट को स्थापित करने के लिए केवल पशुओं का ही खरीदना काफी नहीं है. यानी की आवेदन से पहले आवेदनकर्ता इन बातों पर जरुर ध्यान दें-
-
100 बकरियों और 5 बकरों की इकाई के लिए उचित स्थान और सुविधाएं उपलब्ध हों.
-
परियोजना रिपोर्ट और लागत का विवरण योजना के निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार हो.
-
आवश्यक पहचान, बैंक और अन्य दस्तावेज तैयार रखें.
-
अनुदान की स्वीकृति, भुगतान की प्रक्रिया और स्वयं वहन की जाने वाली राशि के बारे में विभाग से स्पष्ट जानकारी लें.
कहां करें आवेदन ?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं और इस बात को लेकर चिंतित है कि कैसे योजना में अप्लाई करें, तो घबराएं नहीं. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत बकरी पालन योजना के संचालन के लिए पशुपालन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. जहां पात्र लाभार्थियों को योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में इसी विभाग के माध्यम से सहायता मिलेगी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments