1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Update: क्या दिवाली से पहले खातों में आएंगे 2 हजार रुपये? जानें ताजा अपडेट..

Pm Kisan 24th Installment Update: दिवाली बस नजदीक है, बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ रही है और इसी बीच देश के करोड़ों किसानों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का की कब सरकार ये राशि को जारी करने का ऐलान करेंगी. चलिए आगे इस लेख में जानें कब आएगा 24वीं किस्त का पैसा...

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और इस सरकारी मदद से कई किसानों को आर्थिक रुप से मदद मिल रही है, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आ रही है और इनकम में इजाफा होने की संभावना बढ़ रही है, क्योंकि इस सरकारी योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रुप में ऐसे में हर किसान को इंतजार है कि सरकार कब 24वीं किस्त की सौगात देगी.

योजना में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. इस उद्देश्य के साथ जो देश के छोटे और सींमात किसान है उनको कुछ आर्थिक सहायता मिल सकें, जिसकी मदद से वह खेती के माध्यम से अच्छी आमदनी कर सकें. साथ ही आपको बता दें कि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है 2 हजार रुपये की 3 किस्तों के रुप में और 4 महीनों के अंतराल में जिसकी मदद से किसान अपनी खेती से जुड़ें बीज, खाद की खरीद कर खेती की लागत में कमी कर अच्छी आमदनी कर लेते हैं.

किन किसानों की 24वीं किस्त अटक सकती है?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो इन बात को अच्छे से जान लीजिए की किन किसानों की किस्त में आ सकती है अटकलें, तो आपको बता दें कि जिन पीएम किसान योजना के लाभार्थियों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है उन किसानों की किस्त में अटकलें आ सकती है. इसके अलावा, जिन किसानों के जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी है उनकी किस्त में भी रुकावट आ सकती है.

वहीं, दूसरा काम है आपके बैंक खाते की आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग सही होनी चाहिए, क्योंकि डीबीटी के जरिए आने वाला पैसा उसी खाते में जाएगा जो आधार से लिंक और एक्टिव होगा और सबसे अहम काम है पोर्टल पर आपकी जमीन का रिकॉर्ड वेरिफाइड होना चाहिए. ऐसे में अगर आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग के आगे No लिखा आ रहा है, तो तुरंत चेक कराएं.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

दिवाली से पहले किसानों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या सरकार योजना की 24वीं किस्त दिवाली से पहले जारी करेंगी या फिर दिवाली के बाद यानी हर लाभार्थी को उम्मीद है कि किस्त जल्द ही खातों में भेजी जा सकती है, लेकिन ऐसे में हर लाभार्थी को यह सलाह है कि जब तक सरकार किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं करती तब तक सोशल मीडिया पर हो रही वायरल खबरों पर भरोसा ना करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Before Diwali 2026 Rs 2000 latest update Published on: 22 October 2026, 02:22 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News