1. Home
  2. खेती-बाड़ी

गर्मी में आम खाने के शौकीन है तो इन जगहों पर जाकर आम जरूर खाएं

गर्मी के मौसम में आम कौन नहीं खाना चाहता है। अगर आप भी आम खाने के शौकीन है और आम का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है तो आपको देश के अलग-अलग स्थानों पर जाकर विभिन्न तरह के आमों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। हम आपको बता रहे है मैंगों टूरिज्म के बारे में जहां पर आकर आप घूमने के साथ-साथ ही अलग-अलग तरह के आम को खाने का लुफ्त भी उठा सकते है। बता दें कि इन शहरों का आम दुनियाभर में काफी जगह मशहूर है। तो आइए जानते है कि वह कौन सी जगह है जो कि आम के लिए मशहूर है -

किशन

गर्मी के मौसम में आम कौन नहीं खाना चाहता है। अगर आप भी आम खाने के शौकीन है और आम का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है तो आपको देश के अलग-अलग स्थानों पर जाकर विभिन्न तरह के आमों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। हम आपको बता रहे है मैंगों टूरिज्म के बारे में जहां पर आकर आप घूमने के साथ-साथ ही अलग-अलग तरह के आम को खाने का लुफ्त भी उठा सकते है। बता दें कि इन शहरों का आम दुनियाभर में काफी जगह मशहूर है। तो आइए जानते है कि वह कौन सी जगह है जो कि आम के लिए मशहूर है -

रत्नागिरी का आम, महाराष्ट्र

रत्नागिरी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 350 किमी दूर है। यह एक बंदरगाह शहर है। रत्नागिरी न केवल महाराष्ट्र का एक खूबसूरत शहर है बल्कि यहां का आम भी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होता है। यहां पर खास अल्फांसो आम होता है। यह आम देश नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा का विषय बना होता है, इसकी मिठास, स्वाद और सुंगध बाकी आमों से बिल्कुल अलग होती है। इस आम की सबसे खास बात है कि यह आम पकने के बाद एक हफ्ते तक खराब नहीं होता है। इसी खास गुण के कारण देश से बाहर निर्यात किए जाने वाले आमों में सबसे महंगा होता है।

इसकी कीमत

अगर हम रत्नागिरी के आम की बात करें तो यह देश का पहला आम है जो कि किलोग्राम के भाव में नहीं बल्कि दर्जन के भाव में बिकता है। थोक बाजार की बात करें तो इसकी कीमत 700 रूपए दर्जन है। एक अल्फांसों का वजन लगभग 150 से 350 ग्राम होता है।

मालदा, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा का आम काफी मशहूर आम है। जिले के नाम पर मशहूर यह आम मालदा आम पूरे ही विश्व में प्रसिद्ध है। इस आम की मिठास पूरे अमेरिका, दुबई, यूरोप, स्वीडन, नाइजीरिया, इंग्लैड आदि देशों में रहने वाले लोग इस आम को यहां से मंगवाते है। महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों में मालदा आम की कद्दनों भरमार है। यह 100 रूपए से लेकर 200 रूपए किलो तक बिकते है।

यहां पर घूमे

मालदा पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित होता है। यहां की यात्रा आपको अतीत के बेशकीमती मूल्यों के बारे में जानी जाती है। पश्चिम बंगाल का यह जिला इतिहासकारों और कलाकारों के लिए अवसरों का भंडार है। ऐतिहासिक विरासत के अलावा मलादा आम रेशम, जूट उत्पादों के लिए जाना जाता है। मालदा राज्य की राजधानी कोलकाता से 326 किमी दूर है और नेशनल हाईवे 34 के सहारे यहां पर पहुंचा जा सकता है

होशियारपुर, पंजाब

आपको पहाड़ और आम दोनों से लगाव है तो आप पंजाब के होशियारपुर जिले में एक बार जरूर घूमने जाएं। यहां पर पहाड़ों के बीच आपको आम का पेड़ आसानी से नजर आएगा। यहां का आम भी काफी ज्यादा स्वाद में मीठा होता है और यह आपको 150 से 200 रूपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से मिल जाएगा।

English Summary: The sweetness of your mouth will grow by eating the Published on: 10 May 2019, 04:04 PM IST

Like this article?

Hey! I am किशन. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News