1. Jobs

ISRO Bharti 2022: इसरो में वैज्ञानिक बनने का मौका, जानें तारीख से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सबकुछ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में अगर आप भी इसरो के साथ जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ लें.

Quick Job Detail
Organization/Company भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) Indian Space Research Organisation (ISRO)
Job Type FULL TIME
Job Posted On: 29 November 2022
Job Valid through: 19 December 2022 *
ISRO Bharti 2022
ISRO Bharti 2022

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो (Indian Space Research Organization, ISRO) में नौकरी करने का सपना देखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल इसरो ने साइंटिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी जानते हैं...

ISRO Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख- 29 नवंबर, 2022

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 19 दिसंबर, 2022

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 17 दिसंबर, 2022

ISRO Recruitment 2022 के लिए पदों का विवरण

इसरो इस नौकरी प्रक्रिया के तहत कुल 68 पदों को भरेगा. इसमें निम्नलिखित पद इस प्रकार हैं-

साइंटिस्ट / इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 21 पद

साइंटिस्ट/ इंजीनियर (मैकेनिकल)- 33 पद

साइंटिस्ट/ इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)- 14 पद

ISRO Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में संबंधित डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास GATE 2021 या GATE 2022 का वैध स्कोरकार्ड  होना भी जरूरी है.

ISRO Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष तय की गई है. आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है.

ISRO Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये भुगतान करने होंगे.

ISRO Recruitment 2022 के लिए कहां से करें आवेदन

इस नौकरी को करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

* - The Valid through dates may change and the job seekers are advised to keep on checking and validating with the authorized organization/agency.

English Summary: ISRO Bharti 2022: Opportunity to become a scientist in ISRO, know everything from date to application process
First Published on: 03 December 2022 05:28 PM IST
More Jobs View More Jobs

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News