बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय सबसे उत्तम है. दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) के द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है.
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आज यानी 1 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके मुताबिक 710 पदों पर भर्ती की जानी है. ध्यान रहे कि इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2022 है.
इन बैंकों में होगी भर्ती
नोटिस के अनुसार, IBPS SO 2022 की यह भर्ती बैंक ऑफ बडौ़दा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर की जाएगी.
पदों का विवरण
IBPS SO 2022 की इस भर्ती में आइटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सोनेल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर पदों के रिक्त पदों को भरा जाएगा.
आवेदन शुल्क
अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको शुल्क का भी भुगतान करना होगा. जो विभिन्न वर्ग के लिए अलग-अलग तय किया गया है. जैसे कि- सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 850 रुपये आवेदन शुल्क और वहीं SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवार को 175 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आपकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है.
हम व्हाट्सएप पर हैं! कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.
Join on WhatsAppहमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.
Subscribe NewslettersLatest feeds
-
News
दाल प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
-
News
गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत! बारिश में ड्रोन करेगा दवा का छिड़काव, ऐसे मिलेगा लाभ
-
Rural Industry
गांव में खोलें ट्रैक्टर एजेंसी, कमाई का बन सकता है बड़ा जरिया, जानें कितना आएगा खर्च
-
Gardening
अब नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा जीरा! घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ये मसाला, जानें पूरा प्रोसेस..
-
News
किसानों की लग गई लॉटरी! 3 एकड़ तक खेती पर मिलेगा फ्री ट्रैक्टर, पूरी खबर पर नजर डालें..
-
Weather
मानसून का कहर जारी! यूपी-बिहार समेत 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
-
News
शहर में किराए का घर लेना हुआ आसान! सब्सिडी वाली इस योजना में मिल सकता है सस्ता मकान
-
News
राशन कार्ड पर बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से इन कार्डधारकों का राशन हो सकता है बंद, जानें कब तक उठा सकते हैं राशन..
-
Lifestyle
दही को खट्टा होने से बचाने के 3 आसान हैक्स, लंबे समय तक बरकरार रहेगा स्वाद
-
Corporate
इफको-एमसी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस: गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा समाधानों एवं किसान-केंद्रित पहलों के माध्यम से भारतीय कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में कंपनी ने पूरे किए 11 वर्ष