1. Home
  2. कंपनी समाचार

समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स के 9वें एडिशन की मेजबानी करेगा महिंद्रा

20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप की एक इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा की मेजबानी में नई दिल्ली में 18 मार्च 2019 को महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के 9वें एडिशन का आयोजन किया जाएगा. दरअसल महिंद्रा की समृद्धि पहल का एक विस्तार है

विवेक कुमार राय

20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप की एक इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा की मेजबानी में नई दिल्ली में 18 मार्च 2019 को महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के 9वें एडिशन का आयोजन किया जाएगा. दरअसल महिंद्रा की समृद्धि पहल का एक विस्तार है, जिसका उद्देश्य ऐसी नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों के माध्यम से कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है, जिससे ग्रामीण समृद्धि में वृद्धि हुई है. अपने 9 वें संस्करण में यह पुरस्कार उन किसानों और संस्थानों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2018 के दौरान कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 वर्ष 2017 में महिंद्रा समृद्धि इंडिया अवार्ड्स के सातवें संस्करण के दौरान सामने आई तकनीक ‘फार्मिंग 3.0‘ को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं. ‘फार्मिंग 3.0‘ का उद्देश्य कृषि को उन पहलों के माध्यम से सस्टेनेबल बनाना है जो सामाजिक और पर्यावरणीय पहलुओं के साथ उत्पादकता और अर्थशास्त्र को संतुलित करेंगे. साथ ही यह फार्म ट्रेक प्रोस्पेरिटी की दिशा में भी काम करती है.

इन पुरस्कारों के लिए पिछले कुछ वर्षों में भागीदारी और प्रतिभागिता बढ़ी है. देशभर से महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के लिए किसान/गैर-किसान श्रेणियों में 63,758 नामांकन प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष 62,916 नामांकन हासिल हुए थे.

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 इन श्रेणियों में दिए जाते हैं -

महिंद्रा समृद्धि कृषक सम्राट सम्मान (वर्ष के पुरुष किसान - 3 अवार्ड्स)

महिंद्रा समृद्धि कृषि प्रेरणा सम्मान (वर्ष की महिला किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि युवा सम्मान (वर्ष का युवा किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि सम्राट सम्मान (मशीनीकरण)

महिंद्रा समृद्धि कृषि संस्थान सम्मान (सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन- पीएसओ)

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिक्षा सम्मान - कृषि विश्वविद्यालय

महिंद्रा समृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र सम्मान - कृषि विज्ञान केंद्र

महिंद्रा समृद्धि कृषि सहयोग सम्मान - एनजीओ/स्वयं सेवी समूह

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान - आजीवन योगदान

महिंद्रा के बारे में

महिंद्रा ग्रुप, 20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कंपनियों का फेडरेशन है जो लोगों को आवागमन के नए समाधान पाने, ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने, शहरी जीवन के विस्तार से लेकर नए व्यवसायों का पोषण करने और समुदायों को बढ़ावा देने में सक्षम बनाता है. उपयोगी वाहनों, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं और वैकेशन के मामले में इसकी स्थिति एक नेतृत्वकारी की रही है और उत्पादों की संख्या के आधार पर यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है. महिंद्रा, कृषि व्यवसाय, खाद, वाणिज्यिक वाहनों, परामर्श सेवाओं, ऊर्जा, औद्योगिक उपकरण, रसद, रियल एस्टेट, स्टील, एयरोस्पेस, डिफेंस और टू-व्हीलर में अपनी मजबूत उपस्थिति का भी आनंद उठाता है. भारत में मुख्यालय वाला महिंद्रा 100 देशों में 2,40,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है.

महिंद्रा के बारे में और जाने www.mahindra.com  ट्विटर और फेसबुकः @MahindraRise

English Summary: Mahindra will host 9th edition of Prosperity India Agri Awards Published on: 13 March 2019, 06:04 PM IST

Like this article?

Hey! I am विवेक कुमार राय. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News