1. Home
  2. कंपनी समाचार

इफको-एमसी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस: गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा समाधानों एवं किसान-केंद्रित पहलों के माध्यम से भारतीय कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में कंपनी ने पूरे किए 11 वर्ष

इफको-एमसी ने अपना 12वां स्थापना दिवस मनाते हुए भारतीय कृषि में 11 वर्षों की सेवा यात्रा को रेखांकित किया. कंपनी ने गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा उत्पादों, नवाचार और किसान-केंद्रित पहलों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया. समारोह में वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति रही और दीर्घसेवी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.

KJ Staff

इफको-एमसी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, जो इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) और मित्सुबिशी कॉरपोरेशन, जापान के बीच एक संयुक्त उपक्रम है, ने अपना 12वां स्थापना दिवस मनाया. यह अवसर भारतीय कृषि के विकास एवं प्रगति में योगदान देने की दिशा में कंपनी की 11 वर्षों की यात्रा को रेखांकित करता है.

इस अवसर पर इफको एवं मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में दिलीप संघानी, अध्यक्ष, इफको एवं इफको-एमसी; टोकुडा ताकाहिरो, उपाध्यक्ष, इफको-एमसी एवं अध्यक्ष, मित्सुबिशी कॉरपोरेशन, इंडिया; के.जे. पटेल, प्रबंध निदेशक, इफको; तथा योगेंद्र कुमार, विपणन निदेशक, इफको एवं प्रबंध निदेशक, इफको-एमसी, सहित इफको एवं मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

समारोह के दौरान इफको-एमसी के साथ 10 वर्ष एवं 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के योगदान एवं समर्पण को भी सम्मानित किया गया. यह सम्मान संगठन की विकास यात्रा में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित करता है. पिछले 11 वर्षों में कर्मचारियों, साझेदारों एवं अन्य हितधारकों के निरंतर सहयोग ने कंपनी को भारतीय कृषि के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

दिलीप संघानी, अध्यक्ष, इफको एवं इफको-एमसी ने अवसर पर कहा:

इफको-एमसी की 11 वर्षों की यात्रा का मूल उद्देश्य भारतीय कृषि की सेवा करना और किसानों के लिए सार्थक मूल्य का सृजन करना रहा है. एक विनम्र शुरुआत से लेकर मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो और व्यापक किसान नेटवर्क के निर्माण तक, इफको-एमसी ने भारतीय कृषि की बदलती आवश्यकताओं के साथ स्वयं को निरंतर विकसित किया है. आने वाले वर्षों में भी हमारा ध्यान किसानों के और करीब पहुंचने तथा उनके लिए नवाचारपूर्ण, प्रभावी एवं टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहेगा. हमारा विश्वास है कि इफको-एमसी की प्रगति भारतीय कृषि और किसानों की प्रगति के साथ ही जुड़ी हुई है.

नवाचार के माध्यम से मजबूत उत्पाद श्रंखला और किसान-केंद्रित सोच

इफको-एमसी की विकास यात्रा एक स्पष्ट उद्देश्य से प्रेरित रही है, किसानों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा समाधान उचित एवं वाजिब कीमतों पर उपलब्ध कराकर भारतीय कृषि में योगदान देना. इसके साथ ही, इफको-एमसी ‘किसान सुरक्षा बीमा योजना’ के अंतर्गत किसानों को इफको-एमसी उत्पादों की खरीद पर निःशुल्क दुर्घटना बीमा सुरक्षा भी प्रदान करती है. पिछले वर्षों में कंपनी ने कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवारनाशक, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स तथा उभरते जैविक कृषि उत्पादों सहित विभिन्न श्रेणियों में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत किया है. इन समाधानों का उद्देश्य स्वस्थ फसल, बेहतर कृषि उत्पादकता और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.

इफको-एमसी को उसके मजबूत और विस्तारित नेटवर्क का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला है. इसमें सहकारी समितियां, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स, इफको बाजार, किसान सेवा केंद्र और अन्य किसान संपर्क केंद्र शामिल हैं. यह व्यापक नेटवर्क कंपनी को किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहने, उनकी बदलती आवश्यकताओं को समझने और आधुनिक कृषि समाधानों तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है.

टोकुडा ताकाहिरो, उपाध्यक्ष, इफको-एमसी एवं अध्यक्ष, मित्सुबिशी कॉरपोरेशन, इंडिया ने कहा:

कृषि क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और भविष्य की कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मजबूत सहयोग, प्रौद्योगिकी तथा किसानों की जरूरतों की गहरी समझ आवश्यक होगी. मित्सुबिशी कॉरपोरेशन का इफको-एमसी के साथ जुड़ाव भारतीय कृषि में योगदान देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इफको के मजबूत किसान संपर्क और भारतीय कृषि की गहरी समझ के साथ वैश्विक विशेषज्ञता एवं क्षमताओं को जोड़कर हमारा उद्देश्य ऐसे अत्याधुनिक समाधान विकसित करना है, जो भारतीय किसानों के लिए सक्षम और प्रभावी हों.

English Summary: Iffco-MC 12th foundation day 11 years journey empowering Indian agriculture Published on: 10 September 2026, 01:02 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News