1. Home
  2. मौसम

Weather news : दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में अगले तीन दिनों ठंड, कोहरा या बारिश? जानिए IMD का ताज़ा अलर्ट

IMD weather update: आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ़ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार सतह पर हवा की गति 10-20 किमी घंटे की रफ्तार से चलेगी और रात में कोहरा रहने की संभावना है, आगे जानें अगले तीन दिनों कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज.

KJ Staff
weather
देशभर में अगले तीन दिनों ठंड, कोहरा या बारिश? जानें (Image Source-AI generate)

फरवरी का महीना चल रहा है और मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है. देशभर में न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह 5 से 10 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी राजस्थान के सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चलिए आगे जानते हैं अगले तीन दिनों मौसम कैसा रहेगा.

6 से 8 फरवरी दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 20°C से 23°C के बीच रहा, और न्यूनतम तापमान 08°C-10°C के आसपास रहा.

वहीं, मौसम विभाग IMD के अनुसार 6 से 8 फरवरी 2026 के दौरान दिल्ली में मौसम आमतौर पर स्थिर और सामान्य रहने की संभावना है. इन तीनों दिनों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य के करीब रहेगा. इस दिन सुबह पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 25 किमी प्रति घंटा तक तेज होंगी.

7 फरवरी को मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की जा सकती है. इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. सुबह हल्की धुंध के साथ पश्चिमी हवाएं चलेंगी और दिन में तेज सतही हवाएं 25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

IMD ने 8 फरवरी को तापमान फिर से सामान्य स्तर पर आने की संभावना जताई है. इस दिन हवाओं की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रहेगी और शाम-रात में मौसम शांत रहेगा.

इन राज्यों में बारिश- बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग IMD  ने 9 से 11 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश, बर्फबारी के साथ एक और गीला मौसम रहने की संभावना जताई है और अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) चलने की भी आंशका है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी.

IMD के मुताबिक इन राज्यों में कोहरे की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में 6 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी तक सुबह, रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों में ठंड का कहर बढ़ सकता है. वहीं, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए शीत लहर चलने के भी आंशका जताई है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

कृषि-मौसम सलाह

भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तराखंड में पाला, कम तापमान और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को खड़ी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है इस प्रकार-

फसल सुरक्षा उपाय: ठंड और पाले से बचाव के लिए शाम के समय हल्की व बार-बार सिंचाई करें, मिट्टी का तापमान बनाए रखने के लिए मल्चिंग अपनाएं और सब्जियों की नर्सरी व छोटे फलों के पौधों को पुआल या पॉलिथीन शीट से ढकें.

पशुपालन सलाह: पशुओं को रात के समय पशुशाला में रखें और ठंड से बचाने के लिए सूखी बिस्तर की व्यवस्था करें.

मुर्गी पालन: पोल्ट्री शेड में आर्टिफिशियल लाइटिंग और गर्मी की व्यवस्था कर चूजों को सुरक्षित रखें.

वहीं, तूफान और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए बागवानी फसलों, सब्जियों और छोटे फलों के पौधों को गिरने से बचाने के लिए सहारा दें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Forecast Delhi-NCR and these states cold weather fog or rain weather prediction in next three days Check the latest alert Published on: 06 February 2026, 11:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News