दिल्ली-एनसीआर सहित एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बारिश की तीव्रता चरम पर रहने की उम्मीद है, जिसके साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गरज-चमक और तेज़ हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, आज यानील 2 अप्रैल को तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की भी संभावना है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
आज दिल्ली- एनसीआर में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35°C से 37°C और 18°C से 20°C के बीच रहने की संभावना है. सतह पर चलने वाली हवा के उत्तर-पूर्व दिशा से बहने की उम्मीद है, जिसकी गति सुबह के समय 08 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. दोपहर तक, हवा की गति बढ़ जाएगी और यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़कर 10किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम यूटर्न ले सकता है हल्की बारिश होने की गुंजाइश है, जिसके चलते मौसम खुशनुमा हो जाएगा.
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी-बारिश का सिलसिला जारी
मौसम विभाग ने 3-7 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर काफ़ी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी, कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है. यानी अप्रैल के महीने में हिमालय क्षेत्रों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम अपने रंग बदल रहा है, जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 3-7 अप्रैल के बीच इन इलाकों में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश, कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
मौसम विभाग IMD ने खासतौर पर 4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, और 5 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मौसम होगा खराब
भारतीय मौसम विभाग IMD ने 5–7 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इस दौरान राज्यों में तापमान में वृद्धि होने की आंशका है. इसके अलावा, IMD ने अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके चलते राज्य के लोग घरों से कम बाहर निकले और सावधानी बरतें.
दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों मौसम बिगड़ने की संभावना
IMD के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं गति 30-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 3-5 अप्रैल के दौरान रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल बिजली गिरने की आंशका है. ऐसे में मौसम विभाग ने इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments