1. Home
  2. मौसम

बिहार समेत कई राज्यों में मौसम लेगा यूर्टन! IMD ने 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी की जारी..

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और लोगों को. इस दौरान उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी में दूर तक बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग IMD ने 24 तारीख को ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
rain
देशभर के मौसम का हाल (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम मेंस कई बदलाव नजर आ रहे हैं और इस दौरान राजधानी के लोगों को कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और मौसम विभाग IMD के अनुसार बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं हैं. वहीं, तमिलनाडु में  छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर बहुत ज़्यादा बारिश होने का सिलसिला जारी है. इसी के चलते IMD ने 21-27 तक कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम इलाकों में मौसम लगातार मौसम यूर्टन लेता नजर आ रहा है और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का होना जारी है, जिससे तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 24-27 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में और 21-25 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है.

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली हल्की बारिश की संभावना

हरियाणा समेत कई उत्तर-पश्चिम इलाकों में मौसम करवट लें रहा है और इस दौरान कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं हल्की बारिश की बौछार. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 26-27 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 24-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-24 सितंबर और 27 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

वहीं,  25-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 24-27 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार, जो 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

मध्य भारत में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 21-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-22 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में और 21 सितंबर को विदर्भ में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. 

इसके अलावा, 23-24 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 24 सितंबर को छत्तीसगढ़, विदर्भ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, जो 60 किमी/घंटा चलने की आंशका जताई है.

पूर्वी इलाकों में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 21-27 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और ओडिशा में 23-27 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार में काफी इलाकों से लेकर बड़े इलाकों में बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक 23-24 सितंबर के दौरान ओडिशा में तेज़ हवाओं 50-60 किमी/घंटा से 70 किमी/घंटा तक की गति के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है. साथ ही इस दौरान मौसम विभाग ने  21-27 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में इन क्षेत्र के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

पश्चिम और दक्षिण इलाकों अगले 5 दिनों बारिश की आंशका

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में 21-27 सितंबर तक कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है और दक्षिण इलाकों में 21-27 सितंबर के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, और उत्तरी आंतरिक इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heavy Rain Alert Bihar More than 20 States Weather Update Published on: 22 September 2026, 10:34 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News