1. Home
  2. मौसम

Heatwave Alert: दिल्ली में बढ़ेगा लू का खतरा, पहाड़ों में बारिश और दक्षिण भारत में बिजली गिरने की चेतावनी

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है, जिससे मौसम गर्म होता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने राजधानी में लू का अलर्ट जारी कर दिया है. यानी की मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा. आइए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

KJ Staff
heatwave
दिल्ली सहित देशभर के मौसम का हाल (Image Source- istockphoto)

कल असम, नागालैंड, त्रिपुरा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 50–95 किमी घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आए. वहीं, पश्चिम बंगाल और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप रहा. ऐसे में इलाके के लोगों को बस यही आस है कि मानसून कब दस्तक देगा और गर्मी से कब राहत मिलेगी.

आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि गर्मी अपना तांडव दिखा रही है और तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है. आज भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा यानी बारिश होने की कोई गुंजाइश नहीं. IMD ने भी कुछ जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है. ऐसे में राजधानी का तापमान 42°C से 44°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की आशंका है.

पहाड़ी क्षेत्रों में रहेगा खुशनुमा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत यानी जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-कश्मीर-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले पांच दिनों मौसम सुहाना रहेगा यानी की 25-29 अप्रैल तक इन इलाकों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश पंजाब और हरियाणा के मौसम का हाल

मौसम विभाग IMD के अनुसार  पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 28 अप्रैल तक, और उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अप्रैल को, गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 30-40 किमी/घंटा तक चलेगी और साथ ही इन इलाकों में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यानी की इनव इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

पश्चिमी भारत में आंधी के साथ बौछार

पश्चिमी भारत में मौसम विभाग के अनुसार 23–25 अप्रैल के दौरान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलेगी और साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है, जिससे इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

heatwave

केरल, माहे और आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारतीय मौसम विभाग ने 23 से 27 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में  23 से 25 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में इसके साथ 23 - 24 अप्रैल को रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 30–50 किमी/घंटा की गति से चलेगी. वहीं, इन इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की IMD ने उम्मीद जताई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे निम्नलिखित क्षेत्रों में न जाएं-

बंगाल की खाड़ी: मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 26 और 27 अप्रैल को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कुछ अलग-थलग इलाकों में न जाएं. इन इलाकों में उनकी जान को खतरा हो सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Heatwave alert Delhi Heatwave risk Rain Hills Lightning South India Weather Warning Published on: 24 April 2026, 11:27 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News