1. Home
  2. विविध

International Women's Day 2022: जानिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2022 की थीम

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस दिवस को महिलाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का विश्वव्यापी उत्सव माना जाता है.

स्वाति राव

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस दिवस को महिलाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का विश्वव्यापी उत्सव माना जाता है.

यह दिवस महिलाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन का प्रतीक है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है. इसके अलावा यह दिवस लैंगिक असमानता के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई के पक्ष में भी मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women's Day Histor)

पूरे विश्व में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”( International Women's Day) की शुरुआत साल 1908 में अमरीका के न्यूयॉर्क से हुई थी. इसके इतिहास में बताया जाता है कि इस दिवस की शुरुआत एक महिला आन्दोलन से शुरू हुई थी.

जहाँ क़रीब 15 हजार महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग की. इस दिन महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर न्यूयॉर्क शहर में आन्दोलन किया था. तब से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक श्रमिक आंदोलन (Labor Movement ) के रूप में शुरू हुआ. अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वार्षिक उत्सव में विकसित हुआ है.

इसे पढ़ें -World Cancer Day 2022: हर साल 4 फरवरी को मनाते हैं विश्व कैंसर दिवस, जानिए क्यों?

अमेरिकी महिला जिनक नाम क्लारा ज़ेटकिन (Clara Zetkin) है. जो कि एक महिला सशक्तिकरण की सदस्य थी. उन्होंने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय बनाने पर विचार किया. साल 1910 में, उन्होंने कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में इस विचार का प्रस्ताव रखा.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थीम 2022 (International Women's Day Theme 2022)

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो'('Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow') यानि 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है. बता दें कि लैंगिक समानता कुछ समय से पूरी दुनिया में काफी बहस का विषय बन रहा है. ऐसे में लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी हो गया है.

English Summary: International Women's Day, History, significance and theme of the year 2022 Published on: 02 March 2022, 02:35 PM IST

Like this article?

Hey! I am स्वाति राव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News