1. Home
  2. विविध

International Women's Day 2021: बहुत खास है इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, पढ़िए इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. अक्सर बात की जाती है कि महिलाओं को उनके हक का मान-सम्मान दिया जाए.

कंचन मौर्य
International Womens Day Theme 2021
International Womens Day Theme 2021

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. अक्सर बात की जाती है कि महिलाओं को उनके हक का मान-सम्मान दिया जाए.

वह अपनी जिंदगी खुलकर जी सकें और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार मिल सके. इन सभी अधिकारों के लिए महिलाओं ने हमेशा से ही एक लंबी लड़ाई लड़ी है. इसी बात को ध्यान में रखकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, तो आइए आपको बताते हैं कि इस साल  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) की थीम क्या है और इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य क्या है.

क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम?

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है. पहली बार यह दिन साल 1996 में मनाया गया था. तब संयुक्त राष्ट्र ने 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना' की थीम रखी थी. वहीं, इस साल 20201 की थीम  "Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world" यानी "महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना" रखी गई है.

क्या है इस थीम का मतलब

इस थीम का लक्ष्य है कि कोरोना महामारी की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना. हर साल थीम के जरिए इस दिन को बेहद खास मनाने की कोशिश की जाती है. इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है. इससे वह दिन खास महसूस करती हैं.

क्या है उद्देश्य

  • सबसे पहला उद्देश्य यह है कि महिलाओं और पुरुषों में समान समझा जाए.

  • महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना.

  • महिलाओं को शिक्षित करना.

  • महिलाओं से जुड़े हिंसाओं के मामलों को कम खत्म करना.

English Summary: International Women's Day 2021: Theme and its objectives Published on: 05 March 2021, 04:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News