1. Home
  2. विविध

अंडे पहचानने के 5 आसान तरीके, अंडे भी होते हैं असली और नकली

अंडे का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। अंडे में पाये जाने वाली कुछ पोषक तत्वों की अगर बात करें तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये पोषत तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

अंडे का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। अंडे में पाये जाने वाली कुछ पोषक तत्वों की अगर बात करें तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये पोषत तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। शायद यही कारण है की “संडे हो या मंडे रोज़ खाओ अंडे” ये लाईन इतनी प्रसिद्ध है। अंडा हमारे आंखों से लेकर हड्डियों तक के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन,अगर आप अंडों का सही फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको असली और नकली अंडों की पहचान करने आना चाहिए। क्योंकि ऐसा कई बार देखा जाता है की बाजार में नकली अंडे उपलब्ध होते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

नकली अंडे शरीर के लिए काफी हानिकारक

अंडे हमशा विश्वसनीय दुकानदार के पास से ही लें क्योंकि उन दुकानदारों के पास अच्छे सामान उपलब्ध होते हैं। इसके साथ ही आपको भी अंडों के बारे में पत होना चाहिए की इसमें असली और नकली में क्या अंतर है। बाज़ार में अक्सर वो लोग ठगे जाते हैं जिन्हें चीज़ों का सही तरह से पहचान नहीं होता है। वहीं अगर आपको कोई ऐसा दुकानदार मिल जाए जो नकली अंडे बेचता है तो आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। नकली अंडों का सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार की समस्या हो सकती है। जैसे इंफेक्शन, एलर्जी या अन्य स्वासथ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आइये जानते हैं वो पांच तरीके जिसके द्वारा हम नकली अंडों को पहचान सकते हैं।

अंडे की आवाज़

अंडों की आवाज़ से भी असली और नकली अंडों की परख की जा सकती है। असली और नकली अंडों के आवाज़ में भिन्नता होती है। असली अंडों को हाथ में लेकर हिलाने से कोई आवाज़ नहीं आती है लेकिन नकली अंडों को हिलाने पर अंदर से कुछ आवाज़ आएगी।

शाइनिंग से कर सकते हैं पहचान  

अंडों की पहचान करने का सबसे आसान तरीकों में से एक यही है। असली अंडा बहुत ज्यादा शाइन नहीं करता है। अलसी अंडा देखने पर हमेशा धुंधला सा दिखाई देता है लेकिन नकली अंडे का छिलका बहुत शाइनी होता है।

अंडे का छिलका

नकली अंडे के छिलके को यदि आग के संपर्क में लाया जाए तो यह काफी तेजी से आग पकड़ता है। क्योंकि यह किसी प्लास्टिक जैसी वस्तु का बना होता है। वहीं असली अंडे के छिलके को आग के संपर्क में लाने से यह आग नहीं पकड़ता है और यह आग के संपर्क में काला पड़ जाता है।

अंडे का सरफेस

असली अंडे का छिलका छूने पर उसका सरफेस स्मूथ लगता है, लेकिन नकली अंडों को छूने पर उसका सरफेस रफ होता है। इस तरह से आप अंडों की सरफेस से असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं।

यॉक

अंडों को छीलने के बाद उसके यॉक से भी आप उसके असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं। नकली अंडे को छीलने के बाद उसका यॉक व्हाइट फ्लूइड मिला हुआ दिखाई देगा वहीं असली अंडे का याक कुछ अलग दिखाई देगा।

English Summary: 5 easy ways to recognize eggs, eggs are also real and fake Published on: 14 May 2018, 03:14 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News