1. Home
  2. ख़बरें

Zydex Industries: फसल प्रदर्शनी का किया आयोजन, किसानों को दी अहम जानकारी

यूपी के अधोध्या जनपद के बरवा गांव में आज यानी 16 अगस्त को ज़ायडेक्स इंडस्ट्रीज और उनकी टीम ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में डीजीएम डॉ. संतोष मिश्रा ने किसानों को संबोधित कर जाइटोनिक तकनीक के बारे में अहम जानकारी दी.

KJ Staff
Zydex Industries organized Crop Exhibition
Zydex Industries organized Crop Exhibition

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बरवा गांव में जायडेक्स इंडस्ट्रीज और उनकी टीम द्वारा फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में जायडेक्स इंडस्टीज़ के डीजीएम डॉ. संतोष मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के तहत किसानों को मिट्टी की सरंचना एवं मिट्टी जीव विज्ञान में सुधार करने को लेकर जाइटोनिक तकनीक के बारे में अहम जानकारी दी गई.

वहीं इस प्रदर्शनी में डॉ. मिश्रा के साथ, ज़ायडेक्स इंडस्ट्रीज के करुणेश कुमार (RSM), आदेश श्रीवास्तव (कृषिविज्ञानी) और धर्मेंद्र वर्मा (स्थानीय बिक्री अधिकारी) ने भी हिस्सा लिया. 

इसे भी पढ़ें- बलिया में किसान दिवस बैठक का आयोजन, बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने लिया भाग

Zydex Industries organized Crop Exhibition
Zydex Industries organized Crop Exhibition

आपको बता दें कि यूपी के अधोध्या जनपद के बरवा गांव में आज यानी 16 अगस्त को ज़ायडेक्स इंडस्ट्रीज और उनकी टीम ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में डीजीएम डॉ. संतोष मिश्रा ने किसानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम करके मिट्टी की संरचना एवं मिट्टी जीव विज्ञान में सुधार करने में ज़ाइटोनिक तकनीक द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में जानकारी दी.

वहीं इस तकनीक से किसानों को पानी बचाने, रसायनों के उपयोग को खत्म करने एवं टिकाऊ और लाभदायक जैविक खेती अपनाने में सक्षम बनाने की जानकारी साझा की.

Zydex Industries organized Crop Exhibition
Zydex Industries organized Crop Exhibition

ज़ाइटोनिक तकनीक के प्रभाव

प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रभावी फसल प्रबंधन पर ज़ाइटोनिक तकनीक के प्रभाव पर भी चर्चा की गई. इसके साथ ही आस-पास के 7-8 गांवों से 150 से अधिक किसानों ने इस सभा में भाग लिया. इस कार्यक्रम के दौरान 12 किसानों ने आलू, धान, गन्ना, प्याज, सब्जियां, टमाटर, केला आदि विभिन्न फसलों में ज़ाइटोनिक तकनीक के उपयोग के लाभों पर अपने अनुभव साझा किए.

English Summary: Zydex Industries organized Crop Exhibition Published on: 16 August 2023, 05:53 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News