1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी! हल्दी-अदरक समेत इन सब्जियों की खेती पर मिलेगा 40% तक अनुदान, जानें पूरी जानकारी

Subsidy on Vegetable Cultivation: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार किसानों को हल्दी-अदरक समेत कई सब्जियों की खेती पर भारी अनुदान प्रदान कर रही है. इस मदद से किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक और लाभकारी फसलों की खेती कर सकेंगे और बड़ा मुनाफा कमा सकेंगे. आइए पूरी खबर पर नजर डालें…

KJ Staff
farmer
हल्दी-अदरक समेत इन सब्जियों की खेती पर मिलेगा 40% तक अनुदान (Image Source-AI generate)

किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है और इन योजनाओं की मदद से किसानों को काफी मदद मिल रही है. हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की खबर दी है कि अगर किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक और लाभकारी फसलों की खेती करते हैं, तो 40 हजार रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं और इन फसलों की खेती कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आप भी इस सरकारी अनुदान का फायदा उठाने चाहते हैं, तो आगे पूरी खबर पढ़ें.

हल्दी और अदरक की खेती पर कितना मिलेगा अनुदान?

बिहार सरकार राज्य में हल्दी और अदरक की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. यानी की सरकार किसानों को इन दोनों फसलों की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम 40 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान कर रही है. ये ऐसी फसलें जिनकी मांग बाजारों में 12 माह बनी रहती है और ये किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इन फसलों की खेती कर किसान बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

टमाटर, मिर्च और पत्तागोभी की खेती पर कितना मिलेगा अनुदान?

मसाला फसलों के अलावा बिहार सरकार किसानों को सब्जियों की खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है. इसके तहत सरकार किसानों को टमाटर, मिर्च और पत्तागोभी की खेती करने वाले किसानों को  24 हजार रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान किया है. साथ ही यह ऐसी सब्जियां है, जिनकी पूरे साल भर मांग बनी रहती है और ऐसे में किसानों की मुनाफा होने की संभावना बढ़ जाती है.

योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या होंगे?

अगर आप बिहार के किसान है और इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो इन कागजों को तैयार कर लें-

  • किसान का आधार कार्ड

  • बैंक खाते की जानकारी

  • भूमि से संबंधित दस्तावेज

  • किसान पंजीकरण संख्या

  • मोबाइल नंबर

अनुदान के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद रही सरल है. किसान भाई बिहार में कृषि और बागवानी से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखें या फिर कृषि विभाग और उद्यान निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल पर भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Farmers get 40 Percent Subsidy on Vegetable Cultivation Turmeric Ginger Published on: 11 November 2026, 04:05 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News