1. Home
  2. ख़बरें

देशभक्ति दिखाकर जीतें 1 लाख रुपए

युवाओं और जनता में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से वीरता पुरस्कार (परम वीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र) पर एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

युवाओं और जनता में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से वीरता पुरस्कार (परम वीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र) पर एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभक्ति दिखाकर आप एक लाख रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं। 1 से 10 जनवरी तक चलने वाले इस क्विज में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न ऑनलाइन पोर्टल www.gallantryawards.gov.in पर वीरता पुरस्कार और पुरस्कार विजेताओं से संबंधित होंगे। इस पोर्टल को 15 अगस्त 2017 को लॉन्च किया गया था।  



ऐसे ले सकते हैं हिस्सा 
इस क्विज का आयोजन दो श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में 18 वर्ष से कम उम्र के लोग और दूसरी में 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। वीरता पुरस्कारों पर ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन quiz.mygov.in  पर 1 से 10 जनवरी तक किया जाएगा। आप अपनी सुविधानुसार हिंदी और इंग्लिश किसी भी भाषा में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आप MyGov.in पर जाकर भाग ले सकते हैं। 

विजेता को मिलेगा 1 लाख का ईनाम 
प्रत्येक श्रेणी में पांच पुरस्कार होंगे, 1, 2, 3 तथा 2 सांत्वना पुरस्कार। क्विज़ के विजेता को दोनों श्रेणियों में ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार विजेता को 1,00,000  रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75,000 रुपये,  तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 50,000 और दो सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 15,000 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा।  

गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित 
इस क्विज के विजेताओं को 26 जनवरी 2018  के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 26 को गणतंत्र दिवस परेड और 28 जनवरी को बैटिंग रिट्रीट देखने के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा। इसके इलावा दिल्ली से बाहर के विजेताओं के रहने और आने-जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

साभार – पंजाब केसरी

English Summary: Wins 1 lakh by showing patriotism Published on: 06 January 2018, 05:23 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News