1. Home
  2. ख़बरें

पंतनगर किसान मेले में खरीफ फसलों के बीजों की बिक्री जारी

पंतनगर में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों द्वारा मेले में विश्वविद्यालय के बीज उत्पादन केन्द्र, फसल अनुसंधान केन्द्र तथा विश्वविद्यालय फार्म के स्टालों से तीसरे दिन की दोपहर तक लगभग 10.00 लाख रूपये के विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद की गयी।

पंतनगर में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों द्वारा मेले में विश्वविद्यालय के बीज उत्पादन केन्द्र, फसल अनुसंधान केन्द्र तथा विश्वविद्यालय फार्म के स्टालों से तीसरे दिन की दोपहर तक लगभग 10.00 लाख रूपये के विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद की गयी। इसके अतिरिक्त आदर्श पुष्प उत्पादन केन्द्र, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र तथा औषधीय व सगंध पौध अनुसंधान एवं विकास केन्द्र के स्टालों से लगभग 2.00 लाख रूपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही एटिक व प्रकाषन निदेशालय के स्टालों से लगभग 43.00 हजार रूपये के प्रकाशनों की बिक्री की गई। कल अपराह्न में शैक्षणिक डेरी फार्म में की गयी संकर बछियों की नीलामी में मुर्रा नस्ल की भैस की कटिया की सबसे अधिक बोली लगी जो रू. 57,100.00 थी।

मेले में आज गांधी हाल में आयोजित विशेष व्याख्यान माला के अंतर्गत कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, विषय पर मुख्य कृषि अधिकारी, ऊधमसिंह नगर, डा. एस.के. श्रीवास्तव, द्वारा व्याख्यान दिया गया। अपराह्न 3.30 बजे से गांधी हाल में आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा फसलोत्पादन, पशुपालन, एवं खेती से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। मेले में आज किसानों को विभिन्न शोध केन्द्रों का भ्रमण एवं अवलोकन कराया गया। रात्रि में गांधी हाल में किसानों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय
पंतनगर, जिला- ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)

English Summary: Sale of seeds of kharif crops in Pantnagar Kisan Mela Published on: 27 February 2018, 07:06 PM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News