1. Home
  2. ख़बरें

शहर में किराए का घर लेना हुआ आसान! सब्सिडी वाली इस योजना में मिल सकता है सस्ता मकान

Pradhan Mantri Awas Yojana: आज के समय में जितना नौकरी ढूंढना मुश्किल हो गया है उतना ही घर तलाशना. इस समस्या का निवारण यहां मिलेगा यानी की अब इस सरकारी योजना के तहत शहरों में मिलेगा सब्सिडी वाला किराए का सस्ता घर. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कैसे? चलिए आगे इस आर्टिकल में जानें..

KJ Staff
house
शहर में किराए का घर लेना हुआ आसान (Image Source-AI generate)

आज के समय में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है इसी को देखते हुए लोग शहरों की तरफ दौड़ रहे हैं, ताकि उनको एक अच्छी नौकरी मिल जाए, लेकिन ऐसे में उन लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या आती है कि कैसे इतनी महंगाई में घर खरीदे. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को लेकर आई है, जिसके तहत शहरी गरीबों, प्रवासियों और कम आय वर्ग के लोगों को किराए पर सस्ते घर दिए जाएंगे, जिसमें मिलेगी कई सुविधाएं.

योजना में क्या सुविधाएं मिलेगी?

अगर आप भी शहर में किसी घर की तलाश में हैं, तो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार आपको कम किराए पर सस्ता घर मुहैया कराने के साथ-साथ कई और सुविधाएं भी मिलेगी इस प्रकार-

  • इन आवासीय परिसरों में 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी.

  • ड्रेनेज सिस्टम के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा.

  •  पक्की सड़कें,स्ट्रीट लाइट, कम्युनिटी सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी उपलब्ध कराएं जाएंगे.

  • इसके अलावा, कामकाजी महिलाओं के लिए क्रेच की भी सुविधा होगी.

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में सरकार इन लोगों को शामिल करेंगी, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और कम आय वर्ग के परिवार, रोजगार की तलाश में आए दूसरे शहरों से आए लोग, कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, ऑटो-रिक्शा चालक.

इसके अलावा, योजना के तहत छोटा-मोटा करोबार करने वाली महिलाएं और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी को भी इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा.

योजना के लिए क्या पात्रता और शर्तें है?

  • अगर आप इस योजना में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले पात्रता और शर्तों पर नजर डालें-

  • इस योजना के तहत उन लोगों को फायदा मिलेगा जिसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होगा. 

  • योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास वैध आधार कार्ड होना बेहद ही जरुरी है तभी वह योजना में शामिल हो सकता है.

  • इस योजना में वह लोग ही आवेदन कर सकते हैं, जो पिछले 20 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार या फिर किसी अन्य आवास योजना का लाभ न उठाया है.

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहे हैं, इस तरह से आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आप पीएम आवास योजना-शहरी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद 'अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग' या संबंधित विकल्प चुनें.

  • अब आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी से वेरीफाई करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी और अपने दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाली रसीद को संभाल कर रख लें.

  • इसके अलावा, आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या नगर पालिका/नगर निगम कार्यालय में जाकर योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन भी कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Awas yojana Subsidized Rental Houses in Cities government Scheme Published on: 10 September 2026, 05:17 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News