1. Home
  2. ख़बरें

Draupadi Murmu Update: द्रौपदी मुर्मू के गांव में रहते हैं बस 6 हजार लोग, बकरी पालन, मुर्गी पालन और खेती से होता है गुजारा

द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की एक आदिवासी महिला हैं. जिनके गाँव में सिर्फ 6 हजार लोग ही रहते हैं. जोकि खेती किसानी से अपना गुजारा करते हैं...

मनीशा शर्मा
pooja
द्रौपदी मुर्मू के गांव में पूजा

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला मंत्री हैं, जो अब राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) की तरफ से खड़ी हुई हैं. वह झारखंड की गवर्नर भी रह चुकी हैं. आपको बता दें कि मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले के गांव उबरबेड़ा की रहने वाली हैं. 

sweets
द्रौपदी मुर्मू के गांव में 'विजय दिवस' मनाने की तैयारी

पहले इस गाँव का नाम तक किसी ने नहीं सुना था, लेकिन अब यह गांव पूरी तरह मीडिया की लाइमलाइट में छाया हुआ है सिर्फ और सिर्फ द्रौपदी मुर्मू की वजह से. अभी वे राष्ट्रपति बनी भी नहीं उससे पहले ही उनके गांववासी खुशियाँ मना रहे हैं.

'विजय दिवसमनाने की भी तैयारी

उन्होंने आज यानि गुरुवार को गांव में 'विजय दिवस' मनाने की भी तैयारी की है उन्हें पूरा यकीन है कि मुर्मू ही राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठेंगी. इसके लिए गांव वासियों ने सड़कों को पूरी तरह साफ कर दिया है और घरों को भी रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. 

इसके साथ ही पारंपरिक लोक नृत्य मंडलियां, विशेष रूप से संथाली नृत्य कलाकार भी तैयार हैं. इसके अलावा आज के दिन 'किसानों ने छुट्टी लेने का भी फैसला किया है, क्योंकि ऐसा देश में पहली बार है जब कोई आदिवासी देश का राष्ट्रपति बनेगा.

कम आबादी का है उनका गांव

आपको बता दें कि उनके गांव में लगभग 6 हजार लोग रहते हैं जिनमें से 50 लोग BSF और CRPF में काम करते हैं और बाकि लोग खेती किसानी, पशुपालन जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि कर के अपने घर का गुजर बसर करते हैं.

English Summary: Only 6 thousand people live in draupadi murmu village, living by goat rearing, poultry farming and farming Published on: 21 July 2022, 12:23 PM IST

Like this article?

Hey! I am मनीशा शर्मा. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News