1. Home
  2. ख़बरें

NASA ने अंतरिक्ष में उगाई बंद गोभी...

लगभग 1 महीने की कोशिश के बाद आखिरकार NASA ने एक अनोखा काम कर सफलता हासिल कर ली है। 1 महीने के कोशिशों के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगाई गई। उगाई गई बंद गोभी में कुछ गोभी अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को खाने के लिए दिया जाएगा तो वहीं कुछ गोभी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों को दी जाएगी।

आपने अब तक धरती पर सब्जियों को उगते हुए देखा होगा। लेकिन नासा ने चौंकाने वाला कारनामा कर दिखाया है। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगाई है। बता दें कि इन उगाई गई बंद गोभी में कुछ गोभी अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को खाने के लिए दिया जाएगा तो वहीं कुछ गोभी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों को दी जाएगी। 

इस गोभी से वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च की जाएगी। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि अंतरिक्ष केंद्र में उगाई जाने वाली यह पांचवी फसल होगी लेकिन ये पहली चीनी गोभी होगी। 

इससे पहले भी नासा ने अंतरिक्ष में 4 बार खेती कर चुकी है।  नासा ने अंतरिक्ष में फूलों की खेती भी शुरू की है। इसके लिए सूरजमुखी की एक प्रजाति जीनिया को चुना गया है। लाल, नीले और हरे रंग के एलईडी बल्बों की सहायता से प्रकाश को नियंत्रित करके पौधे के लिए जरूरी पर्यावरणीय माहोल तैयार किया जाएगा।

English Summary: NASA grows cabbage grown in space ... Published on: 28 November 2017, 04:45 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News