चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में MSME Entrepreneurship Conclave and Regional Trade Show 2026 का आयोजन 27 से 29 मार्च तक कानपुर में किया जा रहा है.
यह भव्य आयोजन प्रदेश के युवाओं, स्टार्टअप्स, aspiring entrepreneurs एवं स्थापित उद्यमियों के लिए एक सशक्त और परिणामोन्मुखी प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहाँ उन्हें बिजनेस आइडिया की पहचान से लेकर उसे सफलतापूर्वक स्थापित और विस्तार करने तक की संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी.
यह कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है. इस मंच पर उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वित्तीय संस्थान, विश्वविद्यालय, स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े संगठन एवं विभिन्न सरकारी विभाग एक साथ उपस्थित होंगे, जिससे प्रतिभागियों को एक समग्र और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्राप्त होगा.
कार्यक्रम में 150 से अधिक स्टॉल के माध्यम से एग्रीटेक, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर एवं ‘बिजनेस ऑन व्हील्स’ जैसे विविध क्षेत्रों के व्यावहारिक और लाभकारी बिजनेस मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे. साथ ही ODOP (One District One Product), हैंडलूम एवं MSME आधारित उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी, जो स्थानीय उद्योगों और पारंपरिक शिल्प को नई पहचान देने में सहायक बनेगी.
कॉन्क्लेव के दौरान अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ युवाओं को व्यवसाय शुरू करने, बाजार में स्थापित करने एवं उसे स्केल करने के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. इसके अतिरिक्त थीम आधारित पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें Business on Wheels, Franchise Ecosystem, Enterprise Building एवं Startup Scaling जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी.
इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण B2B नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म होगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को उद्योग जगत के अग्रणी उद्योगपतियों, निर्माताओं, सप्लायर्स, निदेशकों एवं संभावित बिजनेस पार्टनर्स से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा. खरीदारों और विक्रेताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद से नए व्यापारिक अवसरों का सृजन होगा और व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा.
सरकारी योजनाओं के अंतर्गत Agritech, Textile and Technical Textile, MSME, ODOP, CM YUVA एवं अन्य योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी, वित्तीय सहायता, सब्सिडी एवं प्रोत्साहनों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही MSME सहायता डेस्क के माध्यम से प्रतिभागियों को one-to-one consultation की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने बिजनेस आइडिया पर व्यक्तिगत सलाह प्राप्त कर सकें.
इसके अतिरिक्त कॉन्क्लेव में नॉलेज सेशंस, एक्सपर्ट टॉक्स और YUVA Pitch Tank का आयोजन किया जाएगा, जहाँ छात्र एवं युवा अपने अभिनव बिजनेस आइडियाज प्रस्तुत कर सकेंगे और विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त कर पाएंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत MSME एवं हैंडलूम अवॉर्ड्स के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा.
यह आयोजन प्रदेश भर के हजारों युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करेगा, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा और रोजगार सृजन के नए अवसरों को बढ़ावा देगा. यह कॉन्क्लेव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नवाचार, नेटवर्किंग और आर्थिक सशक्तिकरण का एक व्यापक आंदोलन है.
लेखक – रबीन्द्रनाथ चौबे, ब्यूरो चीफ, कृषि जागरण, बलिया (उत्तर प्रदेश)
Share your comments