1. Home
  2. ख़बरें

किसानों की बल्ले-बल्ले! सोलर ड्रायर खरीदने पर सरकार दे रही ₹1.40 लाख तक भारी अनुदान..

Subsidy News: अगर आप किसान है और फल सब्जियों की खेती करते हैं और आपकी फसल खराब हो जाती है, तो आपकी टेंशन खत्म बिहार सरकार सोलर ड्रायर पर दे रही है ₹1.40 लाख की सब्सिडी की छूट. आइए पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
solar dryer
सोलर ड्रायर खरीदने पर सरकार दे रही ₹1.40 लाख तक भारी अनुदान (Image Source-istockphoto)

देश में अधिक से अधिक किसान भाई सब्जियों और फलों की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं, लेकिन उनके सामने समस्या यह आती है कि उनकी फसल जल्दी खराब हो जाती है. इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार किसानों को सोलर ड्रायर (Solar Dryer) पर  ₹1.40 लाख तक अनुदान प्रदान कर रही है, जिसकी मदद से किसान अपनी फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और बाजारों में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

इस तकनीक से किसानों को क्या फायदा होगा?

किसान अगर इस तकनीक को अपनाते हैं तो इसके जरिए किसान प्याज, टमाटर, मिर्च और अदरक जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों को सुखाकर उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, किसानों को इस सरकारी योजना के तहत ₹1,40,000 तक की मदद दी जाएगी, ताकि किसान अपनी फसलों को कम दाम पर बेचने पर मजबूर न हो और अच्छे दाम प्राप्त कर सकें.

सोलर ड्रायर तकनीक का उपयोग कैसे होता है?

सोलर ड्रायर किसानों के लिए बेहद ही उपयोगी तकनीक है, जिसके माध्यम से किसान बड़े नुकसान होने से बच जाते हैं, क्योंकि यह एक ऐसी तकनीक है, जो सूरज की ऊर्जा से फसलों को सुखाने में मदद करती है. यानी की सोलर ड्रायर के नियंत्रित वातावरण में फसलों को सुखाया जाता है. इसके साथ ही किसानों को इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इसमें बिजली, डीजल की जरुरत नहीं पड़ती, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक फायदा हो जाता है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

बिहार सरकार राज्य के किसानों को सोलर ड्रायर पर करीबन ₹1 लाख 40 हजार का सरकारी मदद प्रदान कर रही है, जिससे किसानों को यह फायदा हो रहा है कि उनकी फसल खराब होने से बच रही है और बाजारों में उनकी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं. साथ ही यह सरकारी योजना छोटे किसान और सींमात किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप किसान है और इस सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इस सरकारी योजना के लिए अप्लाई विभागीय वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं और इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इन दस्तावेजों को तैयार करा लें जिनमें है-आधार कार्ड, बैंक पासबुक और किसान रजिस्ट्रेशन नंबर किसानों के पास होना बेहद जरुरी है, तभी किसान इस योजना के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Government Solar Dryer subsidy for farmers 1-40 lakh Benefit Application Process Published on: 14 April 2026, 05:46 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News