1. Home
  2. ख़बरें

Chandrayaan-3 Mission: धरती से अलग है चांद की मिट्टी का तापमान, विक्रम लैंडर ने भेजी जानकारी

विक्रम लैंडर ने बताई कि चंद्रमा की मिट्टी (Moon Soil) हमारी धरती से एक दम अलग है और साथ ही इसका तापमान भी भिन्न है.

लोकेश निरवाल
Chandrayaan-3 Mission 2023
Chandrayaan-3 Mission 2023

भारत ने 23 अगस्त के दिन चंद्रमा पर परचम लहराकर एक नया इतिहास रच दिया है. जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक की. बता दें कि यह लैंडिंग 23 अगस्त के दिन 6:04PM पर हुई थी. तब से लेकर अब तक विक्रम लैंडर का रोवर ‘प्रज्ञान’ लगातार ISRO को अपडेट देता जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम लैंडर को चांद पर पहुंचे 5 दिन हो चुके हैं और वह अब चंद्रमा पर मौजूद मिट्टी की जानकारी भारतीय वैज्ञानिकों को देना शुरू भी कर दिया है.

विक्रम लैंडर पर चाएसटीई पेलोड (ChaSTE Payload on Vikram Lander)

बता दें कि विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE साउथ पोल की मदद से चांद की मिट्टी के तापमान को मापने में मदद मिल रही है. इसकी मदद से चंद्रमा की हर एक हिस्से की मिट्टी के तापमान व अन्य जरूरी जानकारी के बारे में बताया जा सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां विक्रम लैंडर पर चाएसटीई पेलोड का पहला अवलोकन हैं. चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए चाएसटीई (चंद्रा का सतह थर्मल फिजिकल एक्सपेरिमेंट) ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को मापता है. इसमें एक नियंत्रित प्रवेश तंत्र से सुसज्जित तापमान जांच है, जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है. दरअसल, इस जांच में 10 व्यक्तिगत तापमान सेंसर लगे हैं.

प्रस्तुत ग्राफ विभिन्न गहराई पर चंद्र सतह के तापमान में भिन्नता को दर्शाता है, जैसा कि जांच के दौरान दर्ज किया गया था. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए यह पहली ऐसी प्रोफाइल है. इसके अलावा इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया की आगे का कार्य यानी विस्तृत अवलोकन चल रहा है. इस बात की जानकारी ISRO ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है जिसमें उन्होंने Chandrayaan-3 Mission से जुड़ी अपडेट साझा की है.

चांद की मिट्टी (Moon Soil)

जारी किए गए ग्राफ के मुताबिक, चांद की मिट्टी का तापमान करीब -10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक है.

ये भी पढ़ें: भारत की चंद्र यात्रा हुई सफल, दक्षिणी पोल पर लहरा तिरंगा

साथ ही इसकी सतह का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस, नीचे 8 सेमी तापमान 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बताया गया है.

English Summary: Moon's soil temperature very different from Earth's, Vikram Lander sent information Published on: 28 August 2023, 05:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News