1. Home
  2. ख़बरें

अहमदनगर में MFOI Samridh Kisan Utsav आयोजित, किसानों को मिली नवीनतम तकनीकों की जानकारी

महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा प्रायोजित और कृषि जागरण द्वारा आयोजित 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' 16 जुलाई, 2024 को अहमदनगर में कृषि विज्ञान केंद्र, दहिगाव के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.

KJ Staff
अहमदनगर में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' आयोजित
अहमदनगर में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' आयोजित

कृषि जागरण के द्वारा 16 जुलाई, 2024 को अहमदनगर में कृषि विज्ञान केंद्र, दहिगांव के सहयोग से 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' का सफलतापूर्वक आयोजन किया. बता दें, यह कार्यक्रम महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित है, जिसे धनुका एग्रीटेक लिमिटेड, इसुजु,एवरेस्ट, टाटा मोटर्स, स्टील इंडिया कंपनी और जेसीबी द्वारा संचालित किया गया और आईसीएआर ज्ञान भागीदार रहा. इस कार्यक्रम की थीम 'समृद्ध भारत के लिए किसानों की आय को अधिकतम करना' रखी गई.

वही, इस समृद्ध किसान उत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवाचारों और नवीनतम प्रथाओं के साथ कृषि को समृद्ध बनाना है. इसी के साथ इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और खेती-बाड़ी और उपयोग होने वाली नई-नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.

कार्यक्रम में लगाई गई नवीनतम तकनीकों की प्रदर्शनी

आज के इस एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन अहमदनगर कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया, जिसमें इसुजु, महिंद्रा ट्रैक्टर, धानुका एग्रीटेक, एवरेस्ट, टाटा मोटर्स, स्टील इंडिया कंपनी और जेसीबी के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई. ताकि किसानों को नई तकनीकों की जानकारी सरलता से प्राप्त हो सके. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिंद्रा ट्रैक्टर्स की नवीनतम तकनीक के ट्रैक्टर्स रहे हैं, जिन्हें कृषि प्रणालियों में क्रांति लाने और उत्पादकता को एक नए स्तर पर लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को अपने क्षेत्रों की खेती-किसानी में महिंद्रा ट्रैक्टरों के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए प्रदर्शन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

अहमदनगर के 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव'  में लगाई गई नवीनतम तकनीकों की प्रदर्शनी
अहमदनगर के 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' में लगाई गई नवीनतम तकनीकों की प्रदर्शनी

क्या है एमएफओआई 2024?

एमएफओआई/Millionaire Farmer of India Award किसानों को एक अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. देश के किसानों को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी. कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

MFOI अवार्ड्स 2024 का ऐसे बनें हिस्सा

एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024/ MFOI Samridh Kisan Utsav 2024 में किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए आप MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको इस गूगल फॉर्म को भरना होगा. कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

English Summary: MFOI Samridh Kisan Utsav organised in Ahmednagar farmers got information about latest technologies Published on: 16 July 2024, 06:09 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News