1. Home
  2. ख़बरें

आज गैस सिलेंडर के दाम बदले या स्थिर! सप्लाई में सुधार से उपभोक्ताओं को राहत, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत?

LPG Price: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत में एलपीजी गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. 23 अप्रैल को रेट में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला. कमर्शियल गैस सप्लाई में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है. आइए इस आर्टिकल में जानें..

KJ Staff
lpg gas
आज गैस सिलेंडर के दाम बदले या स्थिर (Image Source- istockphoto)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते इसका सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है. देशों के बीच तनाव होने के कारण इसका प्रभाव कई देशों में देखने को मिल रहा है लोगों को पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों पर कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं, भारत में कुछ राहत है, तो चलिए जानते हैं आपके शहर में दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है.

सप्लाई में सुधार, डिलीवरी सिस्टम हुआ मजबूत

एलपीजी की सप्लाई को लेकर हालात पहले की तुलना में काफी बेहतर हुए हैं. सरकारी प्रयासों और बेहतर लॉजिस्टिक्स के चलते कमर्शियल एलपीजी सप्लाई करीब 70 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है.

डिलीवरी सिस्टम में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. अब लगभग 94 प्रतिशत सिलेंडर ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC)’ के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों बढ़ी हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में एक दिन में करीब 45 लाख बुकिंग के मुकाबले 51 लाख घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जो सप्लाई चेन के मजबूत होने का संकेत है.

महानगरों में क्या हैं ताजा दाम?

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी की कीमतों पर नजर डालें तो घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की दरें इस प्रकार हैं:

राज्य

घरेलू सिलेंडर कीमत

कमर्शियल सिलेंडर कीमत

नई दिल्ली

₹913

₹2,078.50

मुंबई

₹912.50

₹2,031

चेन्नई

₹928.50

₹2,246.50

कोलकाता

₹939

₹2,208.50

पटना

₹1,002.50

₹2,353.50

नोएडा

₹910.50

₹2,078.50

लखनऊ

₹950.50

₹2,201

जयपुर

₹916.50

₹2,106

गुरुग्राम

₹921.50

₹2,096

 

आगे क्या हो सकता है?

देश में अभी फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बदलाव का असर आने वाले दिनों में घरेलू एलपीजी दरों पर पड़ सकता है. इसलिए उपभोक्ताओं को आने वाले समय में संभावित उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए.

फिलहाल के लिए राहत की बात यह है कि 23 अप्रैल को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और सप्लाई भी सामान्य हो रही है, जो आम जनता के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Cylinder Price Today India Check Latest Rates City wise Published on: 23 April 2026, 04:43 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News