1. Home
  2. ख़बरें

कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर, जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन से करेंगे संवाद

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज शनिवार से अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वो शनिवार को सिणधरी एवं रविवार को गुडामालानी में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में उपस्थित रहेंगे.

अनामिका प्रीतम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज शनिवार से दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं. संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी शुक्रवार शाम को दिल्ली से रवाना हुए और शनिवार सुबह बालोतरा पहुंचे.

इसके बाद यहां से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सिवाना विधानसभा की भाजपा जन आक्रोश यात्रा के तहत दोपहर 1:00 बजे खेतलाजी मंदिर, सिणधरी में आयोजित जनसभा में सम्मिलित हुए.

ये भी पढ़ें- किसान परिवार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे: कैलाश चौधरी

रविवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी गुडामालानी विधानसभा में आयोजित भाजपा जन आक्रोश यात्रा के तहत दोपहर 1:30 बजे गुडामालानी कस्बे में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे. 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी प्रदेश की कांग्रेस सरकार विरुद्ध  आमजन से संवाद करने के साथ ही मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे. जनाक्रोश यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ में रहेंगे.

English Summary: Kailash Choudhary on a two-day tour of the parliamentary constituency, will communicate with the general public through Jan Aakrosh Yatra Published on: 17 December 2022, 12:38 PM IST

Like this article?

Hey! I am अनामिका प्रीतम . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News